{"_id":"5f45ed8e8ebc3e3ce407b56e","slug":"sushant-singh-rajput-case-sister-shweta-singh-kirti-reaction-on-rhea-chakraborty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या रिया चक्रवर्ती ड्रग डीलिंग में थीं शामिल? एक के बाद एक खुलासे पर सुशांत की बहन ने दिया ये रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या रिया चक्रवर्ती ड्रग डीलिंग में थीं शामिल? एक के बाद एक खुलासे पर सुशांत की बहन ने दिया ये रिएक्शन
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति
- फोटो : instagram/shwetasinghkirti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत केस में जब से रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है, तब से लगातार नए नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी और सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इस बीच अब केस में ड्रग्स का एंगल जुड़ता दिख रहा है। जिस पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट किया है।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति
- फोटो : instagram/shwetasinghkirti
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती के व्हाट्सएप चैट से खुलासा हुआ है कि वो ड्रग डीलिंग में शामिल थीं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ये सारे सबूत केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और नारकोटिक्स ब्यूरो को सौंप दिए हैं। बताया जा रहा है कि रिया और उनके दोस्तों के बीच ड्रग्स को लेकर बातचीत हुई थी।
एक चैट में जया साहा की ओर से रिया चक्रवर्ती को एक मैसेज मिला था जिसमें लिखा था कि 'कॉफी, चाय या पानी में चार ड्रॉप उसे पीने के लिए दो। 30-40 मिनट में असर देखो।' ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं मैसेज में "उसे" सुशांत के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति
- फोटो : instagram/shwetasinghkirti
श्वेता ने इस खबर का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि 'यह एक गंभीर अपराध है। सीबीआई को इस पर तुरंत एक्शन लेना चाहिए।' बता दें कि सुशांत को न्याय दिलाने के लिए श्वेता सोशल मीडिया पर कई पोस्ट साझा कर चुकी हैं। उन्होंने ग्लोबल स्तर पर भी ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया था।
विज्ञापन
5 of 5
रिया और शौविक चक्रवर्ती
- फोटो : PTI
बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती ने ड्रग डीलिंग से संबंधित चैट को डिलीट कर दिया था लेकिन फॉरेंसिक टीम की मदद से इन मैसेज को दोबारा प्राप्त कर लिया गया। इससे पहले ईडी की टीम ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से पूछताछ कर चुकी है। साथ ही तीनों के फोन और लैपटॉप को कब्जे में ले लिया था। अब जांच टीम ये भी देखेगी कि रिया चक्रवर्ती को कौन ड्रग्स सप्लाई करता था। क्या इसमें बॉलीवुड से जुड़े दूसरे लोग भी शामिल थे?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।