फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओटीटी रिलीज में भी अक्षय कुमार बने नंबर वन, यहां देखिए कितनी हुई बाकी हिंदी फिल्मों की कमाई

Wed, 26 Aug 2020 10:31 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Wed, 26 Aug 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar became number one in OTT release see other Hindi films have earned
लक्ष्मी बम - फोटो : Twitter @akshaykumar

सिनेमाघरों के बंद होने के कारण सीधे ओटीटी पर रिलीज होने को मजबूर रहीं फिल्मों में अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब', अजय देवगन की फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया', अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'गुलाबो सिताबो', विद्या बालन की फिल्म 'शकुंतला देवी' आदि शामिल हैं। ओटीटी पर रिलीज होने के लिए इन्हें एक निश्चित धनराशि दी गई है और इनमें सबसे ऊपर नंबर रहा अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'लक्ष्मी बम' का नाम आता है।

Akshay Kumar became number one in OTT release see other Hindi films have earned
फिल्म- भुज द प्राइड ऑफ इंडिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अक्षय कुमार की यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने के लिए तय की गई है और इसे 125 करोड़ रुपये की मोटी धनराशि में इसके निर्माताओं ने बेचा है। हालांकि, अभी इसके रिलीज की तारीख सामने नहीं आई है। वहीं, अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त नोरा फतेही और शरद केलकर जैसे सितारों से सजी फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' को भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने ही खरीदा है और इसके लिए उन्होंने इस फिल्म के निर्माताओं को 110 करोड़ रुपये चुकाए हैं।

Akshay Kumar became number one in OTT release see other Hindi films have earned
फिल्म- बिग बुल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिषेक बच्चन और इलियाना डिक्रूज की फिल्म 'द बिग बुल' और विद्युत जामवाल की एक्शन ड्रामा फिल्म 'खुदा हाफिज' को एक साथ डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने पैकेज डील में खरीदा है। इसके लिए प्लेटफॉर्म ने निर्माताओं को पहले 40 करोड़ रुपये और फिर बाद में 10 करोड़ रुपये की धनराशि चुकाई है। सबसे पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो रिलीज हुई फिल्म 'गुलाबो सिताबो' को प्लेटफॉर्म में 65 करोड़ रुपये में खरीदा है। शूजित सरकार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिकाओं में नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar became number one in OTT release see other Hindi films have earned
गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अमेजॉन प्राइम वीडियो ने विद्या बालन और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'शकुंतला देवी' को 40 करोड़ रुपये में खरीदा है। यह फिल्म ह्यूमन कंप्यूटर के नाम से मशहूर शकुंतला देवी की बायोपिक रही। वहीं, हाल ही में रिलीज हुई एक और बायोपिक को नेटफ्लिक्स ने 50 करोड़ रुपये देकर खरीदा। यह बायोपिक गुंजन सक्सेना की है और इसका नाम 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल' रखा गया। फिल्म में गुंजन का किरदार युवा अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने निभाया है।

विज्ञापन
Akshay Kumar became number one in OTT release see other Hindi films have earned
दिल बेचारा - फोटो : Twitter @CastingChhabra

ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने तीन और फिल्मों का सौदा किया। ये फिल्में भी सिनेमाघरों में ही रिलीज होने के लिए बनाई गई थीं लेकिन मजबूरी में इन्हें ओटीटी पर ही रिलीज करने की योजना बनानी पड़ी। यह फिल्में हैं लूटकेस, दिल बेचारा और सड़क 2। इनमें से फिल्म 'सड़क 2' को 70 करोड़ रुपये देकर खरीदा गया, जबकि 'लूटकेस' के हिस्से में 10 करोड़ रुपये ही आए। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म 'दिल बेचारा' को प्लेटफॉर्म ने 40 करोड़ रुपये देकर खरीदा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed