अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती इन दिनों कई आरोपों का सामना कर रही हैं। इस मामले में वह मुख्य आरोपी हैं। वहीं सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त सिद्धार्थ पिठानी भी शक के घेरे में हैं। ऐसे में रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने सिद्धार्थ पिठानी के बारे में भी ढेर सारी बातें बताई हैं।
कैसा था सुशांत सिंह राजपूत और सिद्धार्थ पिठानी का रिश्ता, रिया चक्रवर्ती ने बताई ये सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिया चक्रवर्ती ने एक निजी अंग्रेजी न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने अपने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने रिश्ते और सिद्धार्थ पिठानी के बारे में बताया है। रिया चक्रवर्ती ने कहा, 'सिद्धार्थ पिठानी सुशांत सिंह राजपूत के काफी पुरानी दोस्तों में से एक हैं। मेरे उनकी जिंदगी में आने से पहले से ही सिद्धार्थ पिठानी औऱ सुशांत सिंह राजपूत एक-दूसरे को जनाते थे। दोनों साथ में रहते थे।'
रिया चक्रवर्ती ने 15 करोड़ रुपये को लेकर वायरल हो रहे मेल पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने आगे कहा, सिद्धार्थ पिठानी का फोन आया था और उसने मुझे बताया कि सुशांत के जीजा ओपी सिंह का फोन आया था और वह कह रहे थे कि रिया ने 15 करोड़ रुपये की हेरा-फेरी की है।' रिया चक्रवर्ती ने सिद्धार्थ पिठानी की तारीफ करते हुए कहा, 'हम सिद्धार्थ को बुद्ध कहते थे। वह हैदराबाद के रहने वाले एक प्यारे शख्स हैं, जिन्हें अब मास्टमाइंड कहा जा रहा है।'
इसके अलावा रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के स्टाफ बदलने की बात पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'ये बेबुनियाद आरोप है। सिद्धार्थ पिठानी मेरे से पहले ही सुशांत को जानता था, सुशांत की बहन प्रियंका ने ही मैनेजर को हायर किया था। उसके अलावा जो घर में कुक और अन्य लोग थे, मैं उन्हें नहीं जानती थी।'
रिया चक्रवर्ती ने आगे कहा, 'मैंने उनका कोई नाम नहीं सुना है, ना ही वो डेढ़ साल में उनके घर आए थे। अब से पहले वो कहां पर थे।' याद दिला दें कि इस ही इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने दावा करते हुए कहा 'जब हम यूरोप ट्रिप पर जा रहे थे, तो सुशांत ने बताया कि उसे फ्लाइट में बैठने से डर लगता है। इसके लिए वो मोडाफिनिल नाम की दवाई लेता है, फ्लाइट से पहले उसने वो दवाई ली क्योंकि वो हर वक्त सुशांत के पास रहती थी।'
पढ़ें: रिया चक्रवर्ती का सुशांत की बहन पर बड़ा आरोप, कहा- 'मेरा शारीरिक उत्पीड़न करने की कोशिश की'