फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'दिल बेचारा' की रिलीज से पहले रिया चक्रवर्ती ने किया सुशांत सिंह राजपूत को याद, लिखा- 'तुम मेरे साथ हो'

Fri, 24 Jul 2020 06:55 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 24 Jul 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Remembers Sushant Singh Rajput Before His Film Dil Bechara Release
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा रिलीज होने जा रही है। सुशांत की फिल्म के रिलीज होने से पहले उनके दोस्त और चाहने वाले उन्हें याद कर रहे हैं। सभी का यही कहना है कि सुशांत की फिल्म देखना उनके लिए मुश्किल है। इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की इस फिल्म को लेकर एक इमोशनल नोट साझा किया है।

Rhea Chakraborty Remembers Sushant Singh Rajput Before His Film Dil Bechara Release
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम

सुशांत की फिल्म 'दिल बेचारा' देखने के लिए उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं। साथ ही साथ इमोशनल भी हैं। इसी बीच रिया का फिल्म को लेकर पोस्ट लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। सुशांत के फैंस रिया से नाराज भी हैं। उनके निधन के बाद भी रिया ने एक महीने बाद पोस्ट किया था। जिस पर सुशांत के फैंस ने गुस्सा जाहिर किया था। अब हाल ही में रिया ने एक पोस्ट और साझा किया है।

Rhea Chakraborty Remembers Sushant Singh Rajput Before His Film Dil Bechara Release
सुशांत सिंह राजपत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media

रिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए सुशांत की फिल्म से एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में रिया ने लिखा, 'तुम्हें देखने के लिए मुझे अपने अंदर हर पल शक्ति चाहिए होगी। तुम यहां मेरे साथ हो, मुझे पता है तुम हो, मैं तुम्हें और तुम्हारे प्यार को सेलिब्रेट करूंगी। मेरी जिंदगी के हीरो, मुझे पता है तुम भी हमारे साथ इसे देखोगे।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

It will take every ounce of strength in me to watch you 💔 You are here with me , I know you are .... I will celebrate you and your love, The Hero of my life .. I know you will be watching this with us ❤️

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Remembers Sushant Singh Rajput Before His Film Dil Bechara Release
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर

बता दें कि इससे पहले रिया ने सुशांत के लिए गृहमंत्री अमित शाह से सीबीआई जांच की मांग की थी। जिस पोस्ट पर रिया को सुशांत के फैंस ने जमकर ट्रोल किया था। सुशांत के फैंस का कहना है कि रिया ने ये पोस्ट सुशांत के निधन के एक महीने बाद किया है। जिससे उनके फैंस रिया से नाराज हैं। 

विज्ञापन
Rhea Chakraborty Remembers Sushant Singh Rajput Before His Film Dil Bechara Release
'दिल बेचारा' का ट्रेलर लॉन्च - फोटो : यूट्यूब

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' को उनके लिए ट्रिब्यूट के तौर पर मेकर्स रिलीज करने जा रहे हैं। कोरोना के चलते सुशांत की फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं किया जा सकता है। जिसके चलते मेकर्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसे रिलीज करने का फैसला लिया है। ऐसे में एक्टर के फैंस को उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

पढ़ें: सैफ और करीना के आलीशान घर में झलकता है नवाबी खानदान का लुक, देखें INSIDE तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed