फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एनसीबी सेल में कटी रिया चक्रवर्ती की रात, आज भेजी जाएंगी भायखला महिला जेल

Wed, 09 Sep 2020 04:22 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 09 Sep 2020 04:22 AM IST
विज्ञापन
rhea chakraborty stay in NCB office at night  will go to the Jail today
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को तीसरे दिन करीब तीन घंटे की पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई। रात करीब 8 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट ने रिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, रात 10:30 बजे तक चली सुनवाई के बाद रिया की जमानत याचिका कोर्ट ने नामंजूर कर दी। इसके चलते मंगलवार रात उन्हें एनसीबी सेल में रहना पड़ा। बुधवार को भायखला महिला जेल भेजा जाएगा।

rhea chakraborty stay in NCB office at night  will go to the Jail today
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई

एनसीबी के मुताबिक, रिया से पूछताछ में मिली जानकारी से साफ है वह ड्रग्स सिंडिकेट का हिस्सा थीं। वह भाई शौविक से ड्रग्स मंगाती थीं। रिया ने ज्यादातर आरोपों को कुबूल कर लिया है, लेकिन खुद के ड्रग्स लेने की बात नहीं मानी है। उनके पास कोई ड्रग नहीं मिला है। इससे पहले एनसीबी के डीडीजी मुथा अशोक माथुर ने कहा कि रिया के खिलाफ पुख्ता सुबूत हैं। हम उनकी रिमांड नहीं मांगेंगे लेकिन जमानत याचिका का विरोध करेंगे।

rhea chakraborty stay in NCB office at night  will go to the Jail today
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

गिरफ्तारी के बाद रिया की सायन अस्पताल में मेडिकल और कोरोना जांच कराई गई। इसके बाद कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में यह 10वीं गिरफ्तारी है। एनसीबी रिया के भाई शौविक, सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा व घरेलू सहायक दीपेश सावंत को गिरफ्तार कर चुकी है। यह सभी नौ सितंबर तक एनसीबी की हिरासत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
rhea chakraborty stay in NCB office at night  will go to the Jail today

19 घंटे की पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी
एनसीबी ने रिया से तीन दिन तक 19 घंटे पूछताछ की। एनसीबी ने रिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी), 20(बी), 27(ए), 28 और 29 के तहत केस दर्ज किया है। सेक्शन 8-सी के तहत प्रतिबंधित दवाओं को गैरकानूनी तरीके से खरीदने और इस्तेमाल करने पर 10 साल की सजा का प्रावधान है। वहीं, 20 बी में गांजे का ट्रांसपोर्ट करना, 27 के तहत ड्रग्स की खरीद-फरोख्त करना और फाइनेंस करना है। धारा 28 गैरकानूनी कार्य करना और 29 अपराधिक साजिश का मामला है।

विज्ञापन
rhea chakraborty stay in NCB office at night  will go to the Jail today
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

बता दें कि रिया चक्रवर्ती से ड्रग्स मामले को लेकर पूछताछ चल रही थी। वहीं उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया जा चुका है। 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ था। मादक पदार्थ के मामले के अलावा चक्रवर्ती राजपूत को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप का भी सामना कर रही हैं, जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। इसके अलावा धन शोधन से जुड़े मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है।

मुंबई जाने से पहले कंगना रनौत को झटका, मनाली में कराया कोरोना टेस्ट रद्द

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed