अभिनेता सुशांत सिह राजपूत की मौत को एक महीना बीत जाने के बाद गुरुवार को उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने ट्वीट कर CBI जांच की मांग की। रिया ने गृहमंत्री अमित शाह से गुजारिश करते हुए कहा कि वो इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी CBI से जांच करवाएं। लेकिन रिया के इस ट्वीट में यूजर्स ने तमाम गलतियां ढूंढ ली, जिसके बाद कई लोगों ने सवाल पूछा कि क्या रिया का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है?
सुशांत सिंह राजपूत का नाम भी ठीक से नहीं लिख पाईं रिया चक्रवर्ती, यूजर्स ने ट्वीट में पकड़ी इतनी गलतियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल रिया चक्रवर्ती ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा, 'आदरणीय अमित शाह सर, मैं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती हूं। सुशांत के निधन को एक महीने से अधिक समय हो गया है। मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है, हालांकि न्याय के हित में मैं आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि इस मामले की सीबीआई जांच शुरू की जाए। मैं केवल यह जानना चाहती हूं कि सुशांत पर यह कदम उठाने का किसने दबाव डाला। सादर, रिया चक्रवर्ती।'
रिया ने अपने इस ट्वीट में लिखा-'I’m sushants Singh Rajputs girlfriend Rhea chakraborty' इस पर एक यूजर ने लिखा, 'लगता है रिया का ट्विटर हैंडल हैक किया गया है। ट्वीट में अजीब गलतियां नजर आ रही हैं। नाम का पहला अक्षर ही स्मॉल लेटर में लिखा हुआ है- sushants, Rajputs, chakraborty'
seems her twitter handle hacked, strange mistakes in tweet, name initials are small letters,
sushants
Rajputs
chakraborty
एक और यूजर ने रिया के इस ट्वीट पर लिखा, 'ऐसा कौन लिखता है- I'm sushants Singh Rajputs, जबकि होना चाहिए I'm Sushant Singh Rajput's.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'सबसे पहले अपने ब्वॉयफ्रेंड के नाम की स्पेलिंग कौन गलत लिखता है? फिर आप कहती हैं कि आप उनकी गर्लफ्रेंड हैं। क्या सच में..क्या आपके शब्दकोश में गर्लफ्रेंड की कोई अलग परिभाषा है।'
Who writes, "I'm sushants Singh Rajputs"
First of all who writes wrong spelling of our boyfriend?
Instead of I'm Sushant Singh Rajput's
After that u r saying u r his gf...
Like really? Is there any different definition of gf in ur dictionary?
Bcoz we can't see any love in ur actions for Sushant ( please note down the spelling) #SSRCaseIsNotSuicide
गौरतलब है कि रिया के इस ट्वीट पर उन्हें लोग काफी ट्रोल भी कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो रिया के इस ट्वीट को ड्रामा तक करार दे दिया है। बता दें सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से लोगों में फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ गुस्सा फूट रहा है।
बेटे अभिषेक बच्चन की तस्वीर साझा कर भावुक हुए अमिताभ, बोले- अस्पताल के प्रोटोकॉल काफी कड़े