फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या मां को छोड़ देने की वजह से अपने पिता से नाराज थे सुशांत सिंह राजपूत? रिया चक्रवर्ती ने लगाए गंभीर आरोप

Thu, 27 Aug 2020 08:38 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 27 Aug 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
Rhea Chakroborty Live interview Sushant Singh Rajput And His Mother suffering From Depression
सुशांत सिंह राजपूत केस - फोटो : Twitter- @ItsSsr

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद उनसे जुड़े कई किस्से सामने आ रहे हैं। कुछ ऐसा ही किस्सा उनकी मां से भी जुड़ा है जो रिया चक्रवर्ती ने एक निजी चैनल को इंटरव्यू में बताया है। रिया ने कहा है कि सुशांत का अपनी मां से खास लगाव था, यही कारण है कि वो मां को लेकर अपनी संवेदना हमेशा से सोशल मीडिया पर भी शेयर करते थे।

Rhea Chakroborty Live interview Sushant Singh Rajput And His Mother suffering From Depression
सुशांत सिंह राजपूत पिता के साथ - फोटो : Twitter- @ItsSsr

सुशांत के रिश्ते उनके पिता के साथ ठीक नहीं थे क्योंकि सुशांत के पिता ने बचपन में ही उनका साथ छोड़ दिया था। सुशांत के पिता के के सिंह ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। इस वजह से उनकी मां डिप्रेशन में थीं। रिया इंटरव्यू में कहती हैं- मेरे और सुशांत के रिलेशनशिप में आने से पांच साल पहले तक वह अपने पापा से नहीं मिले थे।

Rhea Chakroborty Live interview Sushant Singh Rajput And His Mother suffering From Depression
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह - फोटो : ANI

बता दें जब सुशांत सिंह की उम्र 16 वर्ष थी तभी उनकी मां का निधन हो गया था। साल 2002 में हुए इस हादसे के बाद से सुशांत को काफी गहरा सदमा लगा था लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और फिर इंडस्ट्री में एक सफल कलाकार के रूप में बनकर उभरे। लेकिन मां को याद करते हुए सुशांत अक्सर सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट किया करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakroborty Live interview Sushant Singh Rajput And His Mother suffering From Depression
रिया चक्रवर्ती, केके सिंह - फोटो : Twitter- @Tweet2Rhea

इससे पहले भी सुशांत को लेकर कहा गया था कि वह अपने पिता केके सिंह की दूसरी शादी के कारण परेशान थे। उनके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। शिवसेना सांसद संजय राउत ने मुखपत्र सामना में लिखा था- सुशांत के पिता पटना में रहते हैं पिता से उसके संबंध अच्छे नहीं थे। पिता द्वारा किया गया दूसरा विवाह सुशांत को स्वीकार नहीं था। इसलिए पिता से उसका भावनात्मक संबंध शेष नहीं बचा था।

विज्ञापन
Rhea Chakroborty Live interview Sushant Singh Rajput And His Mother suffering From Depression
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter- @ItsSsr

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। इस मामले में सीबीआई जांच का आज सातवां दिन है। सीबीआई ने इस मामले में अब तक कई लोगों से पूछताछ की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed