सब्सक्राइब करें

सुशांत केस में मर्डर की थ्योरी खारिज करने पर आया रिया के वकील का बयान, कहा- 'सत्य बदला नहीं जा सकता'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 03 Oct 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
Rhea Chrakraborty Satish Maneshinde lawyer reacts to AIIMS report murder in Sushant death case
सतीश मानेशिंदे और रिया चक्रवर्ती - फोटो : ANI and Instagram: @rhea_chakraborty

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक नया मोड़ आया है। सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का अध्ययन करने वाले एम्स फॉरेंसिक पैनल ने मामले में हत्या की संभावना को खारिज किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन हालातों में मौत हुई है वो बताती है कि इसमें किसी किस्म का फाउल प्ले नहीं है और ये आत्महत्या का मामला है।

Rhea Chrakraborty Satish Maneshinde lawyer reacts to AIIMS report murder in Sushant death case
सतीश मानशिंदे - फोटो : file photo

अब इस मामले में रिया के वकील सतीश मानशिंदे का बयान आया है। रिया के वकील का कहना है कि सत्य को बदला नहीं जा सकता। मैंने सुशांत मामले से संबंधित AIIMS के डॉक्टरों के बयान को देखा है। आधिकारिक कागजात और रिपोर्ट केवल एम्स और सीबीआई के पास हैं जिन्हें जांच पूरी होने के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।

Rhea Chrakraborty Satish Maneshinde lawyer reacts to AIIMS report murder in Sushant death case
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI

सतीश मानशिंदे ने आगे कहा, 'हमें सीबीआई के आधिकारिक संस्करण का इंतजार है। हम रिया चक्रवर्ती की ओर से हमेशा कहते हैं कि सत्य को किसी भी परिस्थिति में नहीं बदला जा सकता है। रिया के बारे में मीडिया का एक भाग जो बातें बना रहा है वो पूरी तरह से निराधार है। हम सिर्फ सत्य के लिए कटिबद्ध हैं। सत्यमेव जयते।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chrakraborty Satish Maneshinde lawyer reacts to AIIMS report murder in Sushant death case
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : File Photo

बता दें सुशांत सिंह राजपूत मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट में हत्या की बात को सिरे से खारिज कर दिया गया है। अब सीबीआई इसमें आत्महत्या के एंगल से जांच करेगी। दिल्ली के एम्स मेडिकल टीम के सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों ने जहर देने की किसी थ्योरी से इनकार किया है जिसका दावा अभिनेता का परिवार कर रहा था।

विज्ञापन
Rhea Chrakraborty Satish Maneshinde lawyer reacts to AIIMS report murder in Sushant death case
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : File Photo

एम्स डॉक्टर्स की टीम ने सोमवार को सीबीआई के साथ अपनी जांच रिपोर्ट साझा की थी जिसमें कूपर अस्पताल के तथ्यों को भी ध्यान में रखा गया है। एम्स की रिपोर्ट मिलने के बाद अब सीबीआई आत्महत्या के एंगल से जांच करेगी। जांच मे देखा जाएगा कि सुशांत ने किन वजहों से आत्महत्या की है। या फिर क्या उन्हें किसी ने आत्महत्या के लिए उकसाया था?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed