सुशांत सिंह राजपूत की मौत को साढ़े तीन महीने हो चुके हैं। मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) जांच कर रही है। सुशांत की मौत की गुत्थी जल्द ही सुलझती नजर आ रही है क्योंकि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है।
Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत केस में एम्स पैनल का बड़ा खुलासा, हत्या की थ्योरी को किया खारिज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट में हत्या की बात को सिरे से खारिज कर दिया गया है। अब सीबीआई इसमें आत्महत्या के एंगल से जांच करेगी। दिल्ली के एम्स मेडिकल टीम से मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों ने जहर देने की किसी थ्योरी से इनकार किया है जिसका दावा अभिनेता का परिवार कर रहा था। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एम्स फॉरेंसिक टीम के प्रमुख डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने कहा कि ‘हमने अपनी अंतिम रिपोर्ट में निष्कर्ष निकाला है। यह फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला है।‘
डॉ सुधीर गुप्ता ने साफ कर दिया कि सुशांत के गले में फांसी लगाने के अलावा शरीर पर कोई और निशान नहीं थे। उन्होंने बताया कि ‘फांसी लगाने के अलावा शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। मृतक के शरीर और कपड़ों पर संघर्ष या हाथापाई के कोई निशान नहीं थे।‘ साथ ही डॉ सुधीर गुप्ता ने कहा कि मुंबई फॉरेंसिक टीम और एम्स टॉक्सोलॉजी लैब की रिपोर्ट में जहर की पुष्टि नहीं हुई है। गर्दन के निशान उनके फांसी पर लटकने की वजह से थे।
एम्स डॉक्टर्स की टीम ने सोमवार को सीबीआई के साथ अपनी जांच रिपोर्ट साझा की थी जिसमें कूपर अस्पताल के तथ्यों को भी ध्यान में रखा गया है। एम्स की रिपोर्ट मिलने के बाद अब सीबीआई आत्महत्या के एंगल से जांच करेगी। जांच में देखा जाएगा कि सुशांत ने किन वजहों से आत्महत्या की है। या फिर क्या उन्हें किसी ने आत्महत्या के लिए उकसाया था?
सूत्रों ने बताया कि एम्स पैनल ने अपनी जांच पूरी कर ली है और यह फाइल बंद करने जा रही है। फॉरेंसिक जांच से जुड़ी सारी रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी गई है। सीबीआई को इस बीच अगर हत्या का कोई भी पहलू नजर आता है तो वह आईपीसी की धारा 302 जोड़ेगी जो इरादतन हत्या के तहत लगाई जाती है।
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ अभिनेता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का, पैसों की हेराफेरी का आरोप लगाया था। परिवार का कहना है कि सुशांत की हत्या में रिया चक्रवर्ती मुख्य रूप से शामिल थीं। सीबीआई ने अभी तक इस मामले में 20 लोगों से पूछताछ की है। जांच एजेंसी सीज किए गए लैपटॉप, हार्ड ड्राइव, डिजिटल कैमरा और दो मोबाइल फोन की जांच कर रही है।