{"_id":"5f77f4e98ebc3e1a231efd92","slug":"anushka-sharma-angry-reaction-hathras-gang-rape-hard-hitting-note-about-privilege-of-having-a-boy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म की घटनाओं पर अनुष्का शर्मा ने जाहिर किया गुस्सा, कहा- “लड़के के पैदा होने पर उसे ‘विशेषाधिकार’ मिलता है”","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दुष्कर्म की घटनाओं पर अनुष्का शर्मा ने जाहिर किया गुस्सा, कहा- “लड़के के पैदा होने पर उसे ‘विशेषाधिकार’ मिलता है”
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 03 Oct 2020 09:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा और उनका पोस्ट
- फोटो : instagram/anushkasharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक के बाद एक सामने आ रहीं दुष्कर्म की घटनाओं से लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है। वहीं बॉलीवुड के कई सितारों ने भी इस पर नाराजगी जाहिर की है। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर ऐसी घटनाओं पर नाराजगी जाहिर की है।
2 of 5
अनुष्का शर्मा
- फोटो : instagram/anushkasharma
अनुष्का लिखती हैं कि हमारे समाज में एक लड़के के पैदा होने के साथ उसे “विशेषाधिकार” मिलता है। ये परिवार की जिम्मेदारी है कि वो अपने लड़कों को महिलाओं का सम्मान करना सिखाएं। उन्हें सुरक्षित महसूस कराएं। अपनी इंस्टा स्टोरी पर अनुष्का ने लिखा कि "हमारे समाज में एक पुरुष बच्चे को 'विशेषाधिकार' के रूप में देखा जाता है। निश्चित रूप से, यह एक महिला होने से अधिक 'विशेषाधिकार' नहीं है लेकिन तथ्य यह है कि इस कथित 'विशेषाधिकार' को गलत तरीके से और एक अदूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ देखा जाता है।"
3 of 5
अनुष्का शर्मा
- फोटो : instagram/anushkasharma
अनुष्का आगे लिखती हैं कि "एकमात्र 'विशेषाधिकार' यह है कि किसी लड़के को सिखाया जाए कि वो एक लड़की का सम्मान करे। एक माता पिता के तौर पर यह पूरे समाज की जिम्मेदारी है। इसलिए इसे एक 'विशेषाधिकार' ना समझें। बच्चे का लिंग आपको 'विशेषाधिकार' नहीं देता है। असल में यह जिम्मेदारी है कि आप एक लड़के को बढ़ाने के लिए समाज पर एहसान करें जिससे महिलाएं सुरक्षित और संरक्षित महसूस करें।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनुष्का शर्मा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाथरस कांड के बाद बलरामपुर में हुई घटना पर अनुष्का शर्मा ने गुस्सा जाहिर किया था। अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा था, ‘कुछ ही वक्त बीता और हमें एक और वीभत्स दुष्कर्म के बारे में पता चला। किस दुनिया में ये राक्षस किसी युवा जिंदगी के साथ ऐसा करने की सोच सकते हैं? क्या उन लोगों के दिमाग में कोई डर होता है?’
विज्ञापन
5 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : instagram/virat.kohli
गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा ने हाल ही में पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के कमेंट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की परफॉर्मेंस को लेकर अनुष्का शर्मा पर कमेंट किया था। अनुष्का शर्मा ने लिखा-‘मिस्टर गावस्कर आपका यह कमेंट अच्छा नहीं लगा। मैं आपको जवाब देना चाहती हूं। आपने मेरे पति पर कटाक्ष के साथ मेरा नाम लिया। मैं यह जानती हूं कि आप सालों से क्रिकेटर्स की निजी जिंदगी का सम्मान करते हैं। आपको नहीं लगता मैं भी इसकी हकदार हूं।‘ बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जल्द ही माता पिता बनने वाले हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए बताया था कि जनवरी 2021 में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।