{"_id":"5e994c598ebc3e768c0d8d96","slug":"rhea-kapoor-breaks-news-that-kareena-kapoor-will-play-a-stripper-in-veere-di-wedding-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'वीरे दी वेडिंग' के सीक्वल में स्ट्रिपर का रोल निभाएंगी करीना कपूर, रिया कपूर ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'वीरे दी वेडिंग' के सीक्वल में स्ट्रिपर का रोल निभाएंगी करीना कपूर, रिया कपूर ने किया खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करीना और रिया कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' को कौन भूल सकता है। इस फिल्म को 'प्यार का पंचनामा' का फीमेल वर्जन करार दिया गया था। फिल्म में चार लड़कियों की कहानी को दर्शाया गया था जो अपने करियर और निजी जिंदगी में गच्चा खा रही होती हैं। फिल्म में यह चारों किरदार करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया ने निभाया था।
Trending Videos
2 of 5
Veere Di Wedding
फिल्म की निर्माता रिया कपूर इस फिल्म की दूसरी किस्त लाने की तैयारी में हैं। रिया के अनुसार फिल्म की दूसरी पार्ट में करीना कपूर एक स्ट्रीपर की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। दरअसल करीना कपूर के चैट शो 'वॉट वुमेन वॉन्ट' के लेटेस्ट एपिसोड में रिया कपूर पहुंची। इस मौके पर करीना ने रिया से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान करीना ने फिल्मों से लेकर रिया के परिवार से जुड़े भी कुछ सवाल पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
veere di wedding
एपिसोड के अंत में करीना ने रिया को कुछ प्रोफेशन जैसे चाटवाला, बेकर, पॉलिटिशयन के नाम दिए और वह प्रोफेशन उनके परिवार के किस सदस्य पर सटीक बैठता है उसके बारे में बताने को कहा। इस सेगमेंट के अंत में करीना ने पूछा, 'स्ट्रिपर कौन है।'
4 of 5
veere di wedding
सवाल पूछते ही करीना ने तपाक से कहा, 'मुझे लगता है कि यह कैटेगरी तुम्हें अपने लिए लेनी चाहिए। क्योंकि तुम शूटिंग के दौरान थोड़े बोल्ड शॉट देने के लिए कहती हो।' जवाब में रिया ने कहा, 'मैं यह टाइटल लेती हूं और मुझे लगता है कि कांलिदी (करीना) 'वीरे दी वेडिंग 2' में स्ट्रिपर बन रही है। मैं ब्रेकिंग न्यूज दे रही हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
वीरे दी वेडिंग
इससे पहले एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान रिया ने इस बात की पुष्टि की थी कि 'वीरे दी वेडिंग' का सीक्वल कतार में है। उन्होंने कहा था, 'मुझे लगता है कि यह असल में होने जा रहा है। मुझे लगता है कि मैंने जो सोचा था यह उससे पहले हो सकता है। लेकिन परिस्थिति सकारात्मक लगती है। मैं इसे लेकर उत्साहित हूं। गौरतलब है कि रिया 'वीरे दी वेडिंग', करीना के साथ ही बनाना चाहती थी इस वजह से ही उन्होंने करीना की डिलीवरी तक इंतजार किया और उसके बाद ही फिल्म बनाई। यह फिल्म साल 2018 में शशांक घोष द्वारा निर्देशित की गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X