फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Richa Chadha: इंटर्नशिप के दौरान अभय देओल ने इंटरव्यू देने से किया था मना, कुछ समय बाद ऋचा ने उन्हीं के साथ किया फिल्म में डेब्यू

Sat, 18 Dec 2021 09:07 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 18 Dec 2021 09:07 AM IST
विज्ञापन
Richa Chadha Birthday Special: Five lesser known facts about bollywood actor
Richa Chadha - फोटो : सोशल मीडिया

'ओए लकी लकी ओए' फिल्म से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली ऋचा चड्ढा आज एक प्रतिभावान अभिनेत्री बन गई हैं। अमृतसर में जन्मी ऋचा को न केवल उनके अभिनय, बल्कि उनके बेबाक अंदाज के लिए भी जाना जाता है। तो चलिए उनके 35वें जन्मदिन के मौके हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताते हैं। पढ़िए...

Richa Chadha Birthday Special: Five lesser known facts about bollywood actor
Richa Chadha

1- ऋचा का जन्म 18 दिसंबर 1986 को अमृतसर के पंजाब में हुआ था।  हालांकि खालिस्तान मूवमेंट के हालात को देखते हुए दो साल की ऋचा चड्ढा अपने परिवार के साथ अमृतसर से दिल्ली शिफ्ट हो गई।

Richa Chadha Birthday Special: Five lesser known facts about bollywood actor
Richa Chadha - फोटो : सोशल मीडिया

2- फिल्मों में आने से पहले ऋचा एक मेन्स फैशन मैग्जीन में इंटर्नशिप किया करती थीं। अभिनेत्री ने अपनी इंटर्नशिप पूरी करने के बाद थिएटर और मॉडलिंग में भी हाथ आजमाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Richa Chadha Birthday Special: Five lesser known facts about bollywood actor
Richa Chadha & Abhay Deol - फोटो : सोशल मीडिया

3- रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री ने अपनी इंटर्नशिप के दौरान अभय देओल से एक साक्षात्कार के लिए संपर्क किया था। लेकिन अभिनेता ने उन्हें इंटरव्यू देने से मना कर दिया था। बाद में उन्होंने अभय देओल के साथ 'ओए लकी लकी ओए' से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

विज्ञापन
Richa Chadha Birthday Special: Five lesser known facts about bollywood actor
Richa Chadha - फोटो : सोशल मीडिया

4- अपनी किसी भी फिल्म की शूटिंग के दौरान ऋचा एक ऐसा परफ्यूम लगाती हैं, जो उनकी फिल्म के चरित्र के साथ मेल खाता हो। अनुराग कश्यप की 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के दौरान, वह चमेली के फूलों से बना मिट्टी का इत्र लगाती थीं। इसी तरह उन्होंने 'फुकरे' की शूटिंग के दौरान उत्तेजक महिलाओं के चरित्र को परिभाषित करने वाला परफ्यूम लगाया था। उन्होंने राम लीला के लिए 'म्यूजिक' नाम के परफ्यूम का इस्तेमाल किया और अपनी आने वाली फिल्म 'कैबरे' के लिए वेरवीन नामक परफ्यूम का चुनाव किया है। जिसमें वे एक डांसर की भूमिका निभाते हुए नजर आ रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed