सब्सक्राइब करें

Richa Chadha: 'फुकरे 3' की सफलता का जश्न मना रही हैं ऋचा चड्ढा, बोलीं- 100 करोड़ क्लब में शामिल होकर मिली खुशी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 15 Oct 2023 05:48 PM IST
विज्ञापन
Richa Chadha Celebrates Pulkit Samrat Varun Sharma Fukrey 3 success says I am happy to be in 100 crore club
ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इन दिन दिनों 'फुकरे 3' की सफलता का जश्न मना रही हैं। कॉमेडी फ्रेंचाइजी ने दर्शकों का खास तौर पर मनोरंजन किया। 'फुकरे' के स्क्रीन पर आने के एक दशक बाद फिल्म की तीसरी किस्त ने न केवल दर्शकों का जबर्दस्त मनोरंजन किया, बल्कि ऋचा चड्ढा के करियर को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। 'फुकरे 3' ने दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने पर ऋचा ने खुशी जताई है।

Trending Videos
Richa Chadha Celebrates Pulkit Samrat Varun Sharma Fukrey 3 success says I am happy to be in 100 crore club
फुकरे 3 - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में दिए साक्षात्कार के दौरान ऋचा चड्ढा ने 'फुकरे 3' के दुनिया भर में 107.7 करोड़ रुपये की कमाई करने पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा, ''मैं बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं, आभारी हूं। मैं निर्माताओं की बहुत आभारी हूं, जब उन्होंने 10 साल पहले मुझे चुना था। मैं निर्देशक मृगदीप सिंह लांबा की आभारी हूं और लिखे गए किरदार के लिए मैं लेखक विपुल विग की भी आभारी हूं।''
Bagha Jatin: बॉलीवुड डेब्यू को लेकर क्या बोले बंगाली अभिनेता देव, बताया- 'कुछ ऑफर्स मिले लेकिन...'

विज्ञापन
विज्ञापन
Richa Chadha Celebrates Pulkit Samrat Varun Sharma Fukrey 3 success says I am happy to be in 100 crore club
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, ''मैं सिर्फ इस बात से खुश हूं कि मैं 100 करोड़ रुपये के क्लब में हूं और यह मुझसे कोई नहीं छीन सकता। मैं एक स्व-निर्मित महिला हूं। मैंने जो कुछ भी हासिल किया है, उस पर मुझे बहुत गर्व है और इस तथ्य पर भी कि मैंने अपने संघर्ष और यात्रा का उतना ही आनंद लिया, जितना मैं आज अपनी सफलता का आनंद लेती हूं।'' बता दें कि फिल्म की सफलता के बाद ऋचा और उनकी टीम ने हाल ही में मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में माथा टेका था।
Bobby Deol: क्या एनिमल में नरभक्षी बने हैं बॉबी देओल? अपने किरदार को लेकर अभिनेता ने कही यह बात

Richa Chadha Celebrates Pulkit Samrat Varun Sharma Fukrey 3 success says I am happy to be in 100 crore club
ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की सफलता और सिद्धिविनायक मंदिर की अपनी यात्रा के बारे में बात करते हुए ऋचा चड्ढा ने कहा, ''फुकरे 3 को दर्शकों से जो प्रतिक्रिया मिली है, उससे मैं वास्तव में अभिभूत हूं। भोली पंजाबन का किरदार निभाना एक चुनौतीपूर्ण लेकिन पुरस्कृत अनुभव रहा है और मैं इस किरदार और फिल्म को इतने उत्साह से अपनाने के लिए दर्शकों का आभारी हूं। सिद्धिविनायक मंदिर का दौरा करना मेरे लिए अपना आभार व्यक्त करने और उन सभी के लिए आशीर्वाद मांगने का एक तरीका है, जो इस यात्रा का हिस्सा रहे हैं। कोई भी अकेले महानता हासिल नहीं कर सकता। हमें हमेशा हमें दिए गए आशीर्वाद के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहिए और हमेशा मांग नहीं करनी चाहिए, क्योंकि मैं न केवल इस फिल्म के लिए, बल्कि सामान्य रूप से अपने जीवन के लिए कई आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बहुत आभारी हूं।''
Sam Bahadur: एनिमल संग सैम बहादुर के टकराव पर रॉनी स्क्रूवाला ने तोड़ी चुप्पी, क्लैश पर मंसूबे को किया साफ

विज्ञापन
Richa Chadha Celebrates Pulkit Samrat Varun Sharma Fukrey 3 success says I am happy to be in 100 crore club
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

 

28 सितंबर को रिलीज हुई 'फुकरे 3' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है और 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। रिलीज के पांच दिनों के भीतर फिल्म ने 50 करोड़ कमाए। यह फिल्म चार युवाओं के बीच दोस्ती के बंधन को दिखाती है, जिसमें ऋचा एकमात्र हीरोइन की भूमिका में हैं, जो मुख्य प्रतिपक्षी, भोली पंजाबन की भूमिका निभा रही हैं। मृगदीप सिंह लांबा के जरिए निर्देशित ‘फुकरे 3’ में ऋचा चड्ढा के अलावा पुलकित सम्राट, पंकज त्रिपाठी और वरुण शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा ने इवेंट में साड़ी जुनून पर की बात, बोलीं- बर्थडे पार्टी में भी...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed