{"_id":"67aed940d1c75f93f0091d0b","slug":"richa-chadha-gift-on-valentine-day-will-be-seen-in-this-love-story-has-written-the-story-during-covid-19-2025-02-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Richa Chadha: वैलेंटाइन डे पर ऋचा चड्ढा ने दिया फैंस को तोहफा, इस फिल्म में आएंगी नजर; खुद लिखी ये प्रेम कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Richa Chadha: वैलेंटाइन डे पर ऋचा चड्ढा ने दिया फैंस को तोहफा, इस फिल्म में आएंगी नजर; खुद लिखी ये प्रेम कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:24 AM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने आज वैलेंटाइन डे 2025 के खास मौके पर अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। खास बात ये है कि इस फिल्म की कहानी खुद ऋचा ने ही लिखी है।
विज्ञापन
1 of 5
ऋचा चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने आज वैलेंटाइन डे के खास मौके पर फैंस को प्यार भरा तोहफा दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि वे खुद अपनी ही लिखी लव स्टोरी में अभिनय करने जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दौरान उन्होंने खुद ये प्रेम कहानी भी लिखी। फिल्म का नाम फिलहाल आखिरी सोमवार रखा गया है।
2 of 5
ऋचा चड्ढा
- फोटो : इंस्टाग्राम@therichachadha
खुद लिखी फिल्म की कहानी
ऋचा चड्ढा ने बताया कि दूसरे लॉकडाउन के दौरान वे सिर्फ निर्माता बनकर खुश नहीं थीं। उन्होंने इस दौरान एक कहानी भी लिखी। इसी कहानी पर अब वे खुद अभिनय करने को भी तैयार हैं। फिल्म को लेकर अभिनेत्री बेहद उत्साहित हैं।
3 of 5
ऋचा चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ ऐसी है कहानी
फिल्म की कहानी एक टीवी रियलिटी शो के निर्माता के बारे में है। इस निर्माता को जब ऑफिस में कोई 'चाइल्डिस कैट लेडी' कह देता है तो वह उससे शादी करने की ठान लेती है। ऋचा ने कहा, मिडिल क्लास पंजाबी परिवार में बड़े होने से मेरा एक्सपीरियंस ऐसा रहा। मेरे सभी बड़े कजिन ने अरेंज मैरिज की है। यह कहानी भी कुछ ऐसी ही है जो एक परिवार के इर्द गिर्द ही घूमती है, यह एक फैमली मूवी है, जो आपके साथ आपके परिवार को भी पसंद आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋचा चड्ढा
- फोटो : इंस्टाग्राम
युवा सोच को लेकर दी अपनी राय
ऋचा ने कहा, जब हम कॉलेज से पास होते हैं, तो बहुत सारे सपने लेकर बाहर आते हैं। कोई नौकरी में जाता है कोई बिजनेस में। जब आप 30 के होते हैं तो एक नौकरी और परिवार दोनों की आशा रखते हैं, लेकिन समाज को लगता है कि बहुत देर हो चुकी है और आप थक जाते हैं क्योंकि ये सपने अब हासिल नहीं किए जा सकते। 'आखिरी सोमवार' भी एक ऐसी कहानी है जो पहले टूटने और फिर साथ आने की कहानी है।
विज्ञापन
5 of 5
ऋचा चड्ढा
- फोटो : इ्ंस्टाग्राम
निर्माता के तौर पर खास है कहानी
ऋचा ने कहा कि एक अभिनेता के रूप में, मेरी कॉमिक टाइमिंग का बहुत कम उपयोग किया गया है। हालांकि, मार्केट के हिसाब से देखें तो यह फिल्म कमाई करने की खास कहानी है। फिल्म का निर्देशन कौन करेगा, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।