अभिनेत्री ऋचा चड्ढा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अभिनेत्री फिल्मों के अलावा बेबाक बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। ऋचा चड्ढा ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। अभिनेत्री हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'फुकरे 3' में नजर आई थीं। अब ऋचा ने खुलासा किया है कि वे अपने पति अली फजल के साथ 'जब वी मेट' फिल्म में काम करना पसंद करेंगी।
Richa Chadha: अली फजल के साथ 'जब वी मेट' में काम करना चाहती हैं ऋचा चड्ढा, बोलीं- हमारी जोड़ी फैंस को है पसंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित, 2007 की रोमांटिक कॉमेडी में शाहिद कपूर और करीना कपूर ने अभिनय किया था। अब हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान ऋचा को क्यू कार्ड दिखाए गए, जिन पर एक्टर्स के नाम लिखे हुए थे। उन्हें एक ऐसी फिल्म के साथ जवाब देना था जिसमें वह उनके साथ अभिनय करना चाहेंगी।
Monday Flashback: जब रीना रॉय की इस गलती पर आग बबूला हो गए थे फिल्म के निर्देशक, अभिनेत्री को लगाई थी फटकार
जब होस्ट ने एक कार्ड निकाला तो उस पर अली फजल का नाम था। ऋचा ने कहा, "जब वी मेट।" दर्शकों ने तालियां बजाईं और उनके जवाब पर खुशी भी जाहिर की। बता दें कि ऋचा और अली को फुकरे फ्रेंचाइजी में काम करने के दौरान प्यार हो गया था। कई साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे।
Tiger 3 Hit Or Flop: सिर्फ चार मिनट में समझिए ‘टाइगर 3’ हिट रही या फ्लॉप, अब तक लागत के बराबर भी नहीं हुई कमाई
इसके बाद अगले कार्ड में करीना कपूर का नाम निकला था। इसपर ऋचा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ''थेल्मा एंड लुईस। मुझे उनके साथ वह फिल्म करना अच्छा लगेगा। अगर आपने इसे नहीं देखा है, तो कृपया देखें। यह एक क्लासिक है।'' बता दें कि ऋचा और करीना ने अब तक स्क्रीन शेयर नहीं किया है और फैंस इन्हें साथ देखने के लिए बेताब हैं।
Animal: 'एनिमल' के लंबे रनटाइम के बचाव में उतरे रणबीर कपूर, बोले- बस आएं और बेहतरीन सिनेमा का अनुभव लें
ऋचा चड्ढा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित फिल्म 'फुकरे 3' में नजर आई थीं। यह फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 'फुकरे 3' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था।