बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। अभिनेत्री अपने द्वारा किए गए ट्वीट की वजह से विवादों में फंसती नजर आ रही हैं। पहले भारतीय सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के ट्वीट के जवाब में किया गया ट्वीट वायरल हुआ। वहीं, अब पाकिस्तान में बैन हो रहीं बॉलीवुड फिल्मों पर ऋचा चड्ढा का विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके साथ सोशल मीडिया बायकॉट फुकरे 3 भी ट्रेंड करना शुरू हो गया है।
Richa Chadha: पाकिस्तानी एक्टर्स को भगाने से अटैक नहीं होंगे....वायरल हुआ ऋचा चड्ढा का एक और बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, साल 2019 में पाकिस्तान लगातार भारत की फिल्मों पर बैन लगाए जा रहा था। इसके बावजूद भारतीय कलाकार वहां जाकर परफॉर्म कर रहे थे। इस पर जब एक रिपोटर ने ऋचा से सवाल किया ताे ऋचा ने जवाब में कहा, 'मेरा नजरिया इस पर अलग है। मुझे लगता है कि एक कलाकार हमेशा प्यार और अमन की बातें करता है। मुझे लगता है कि एक कलाकार को इसलिए बैन किया जाता है क्योंकि दोस्ती करवा सकते हैं दोस्त।' वहीं, एक दूसरे इवेंट में ऋचा कहती दिख रही हैं, 'अगर पाकिस्तान के कलाकारों को भारत से भगाकर आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि अटैक नहीं होगा तो बैन कर दीजिए। क्या कोई दे सकता है गारंटी?'
Not just hate against our army, #RichaChadha always had soft corner for Pakistan 👎 pic.twitter.com/UO1NQiMiYx
इसके साथ ही सोशल मीडिया पर 'बायकॉट फुकरे 3' ट्रेंड होना शुरू हो गया है। यूजर्स का कहना है कि ऋचा चड्ढा को अपने विवादित बयान के लिए सही से माफी मांगनी चाहिए। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा को लेकर कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं।
These people are our real life Hero not #Alifaizal or #RichaChadha you all can only comment on This prestigious organization
Galwan Indian Army 💪#BoycottMamaEarth ❌ #BoycottBollywood ❌#BoycottFukrey3❌ #RichaChadhaMaafiMaang#AliApniBakriSambhal 😡 pic.twitter.com/0WZbQFiakN
बता दें कि सोशल मीडिया पर यह पूरा मामला तब शुरू हुआ, जब ऋचा ने उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कमांडर लेफ्टिनेट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा था कि भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को वापस लेने के आदेश को पूरा करने के लिए तैयार हैं। हम सरकार के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। हम जल्द ही ऑपरेशन पूरा करेंगे।' इसी बयान को कोट करते हुए ऋचा चड्ढा ने ट्विटर पर लिखा, 'गलवान हाय कह रहा है'। इसके बाद यूजर्स ने भी एक्ट्रेस को खूब खरी-खरी सुनाईं। लोगों का कहना है कि ऋचा ने गलवान में शहीद हुए हमारे जवानों का मजाक उड़ाया है। ट्रोलिंग के बाद ऋचा चड्ढा ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया और साथ ही एक अन्य ट्ववीट में उन्होंने अपने कमेंट पर माफी भी मांगी है। लेकिन, अब उनके पुराने ट्वीट के स्क्रीनशॉट्स जमकर वायरल हो रहे हैं।