फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Richest Director: भारतीय सिनेमा के सबसे अमीर निर्देशक, लिस्ट में करण जौहर से लेकर राजामौली तक के नाम

Sun, 07 Apr 2024 11:10 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 07 Apr 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Richest Director Indian Cinema Karan Johar SS Rajamouli Rajkumar Hirani Sanjay Leela Bhansali Anurag Kashyap
भारतीय निर्देशक - फोटो : अमर उजाला

सिनेमा को मनोरंजक बनाने में सबसे बड़ा योगदान फिल्म के निर्देशक का होता है। हालांकि, किसी भी फिल्म के हिट होने के बाद ज्यादा श्रेय और पैसे  अभिनेताओं को ही दिए जाते हैं। यह एक निर्देशक ही होता है जो अपनी दृष्टि से कहानी को जीवंत करता है। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में यूं तो कई प्रतिभाशाली निर्देशक मौजूद हैं, लेकिन आज केवल उनकी बात करेंगे जो संपत्ति के मामले में सबसे आगे हैं।


Kangana Ranaut: कंगना रणौत को दिखी आलिया भट्ट और राहुल गांधी में समानता? बयान से मची खलबली

Richest Director Indian Cinema Karan Johar SS Rajamouli Rajkumar Hirani Sanjay Leela Bhansali Anurag Kashyap
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम
करण जौहर

करण जौहर इस लिस्ट में सबसे आगे हैं। उनकी कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस ने पिछले कुछ वर्षों में कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हर साल उनकी नेटवर्थ में करोड़ों का इजाफा होता है। वे देश के सबसे बड़े फिल्म निर्माताओं में से भी एक हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स की करण जौहर की कुल संपत्ति लगभग 1700 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया गया है।

Richest Director Indian Cinema Karan Johar SS Rajamouli Rajkumar Hirani Sanjay Leela Bhansali Anurag Kashyap
राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार हिरानी

राजकुमार हिरानी भारतीय सिनेमा के सबसे सम्मानित फिल्मकारों में से एक हैं। अपने करियर में उन्होंने एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं बनाई है। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में रिलीज हुई डंकी ने भी टिकट खिड़की पर अच्छा कारोबार किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 1305 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Richest Director Indian Cinema Karan Johar SS Rajamouli Rajkumar Hirani Sanjay Leela Bhansali Anurag Kashyap
एसएस राजामौली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एसएस राजामौली

आरआरआर के अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर) जीतने के बाद एसएस राजमौली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचाना जाने लगा है। वे जल्द ही महेश बाबू के साथ फिल्म लेकर आने वाले हैं। नेटवर्थ के मामले में भी वे कई निर्देशकों से आगे नजर आते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 1000 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
Richest Director Indian Cinema Karan Johar SS Rajamouli Rajkumar Hirani Sanjay Leela Bhansali Anurag Kashyap
संजय लीला भंसाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संजय लीला भंसाली

संजय लीला भंसाली भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। उन्हें पीरियड ड्रामा फिल्में बनाने में महारत हासिल है। अपने निर्देशन के करियर में उन्होंने बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, देवदास और गंगूबाई काठीवाड़ी जैसी  कई कल्ट क्लासिक फिल्में बनाई हैं। संपत्ति के मामले में भी वे किसी से पीछे नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 900 करोड़ रुपये है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed