{"_id":"5d7d5ab58ebc3e93cf656ad0","slug":"riddhima-kapoor-birthday-special-and-not-talking-terms-with-karisma-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणबीर कपूर की बहन को दुश्मन समझती हैं करिश्मा, सालों से इस बात पर चल रहा है झगड़ा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर कपूर की बहन को दुश्मन समझती हैं करिश्मा, सालों से इस बात पर चल रहा है झगड़ा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Riddhima Kapoor
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने हमेशा फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाए रखी। खूबसूरत होने के बावजूद उन्होंने बॉलीवुड की जगह बिजनेस को चुना। रिद्धिमा कपूर फैशन डिजाइनिंग के अलावा ज्वैलरी भी डिजाइन करती हैं। उनका बिजनेस काफी बड़ा है जिससे वो करोड़ों की कमाई करती हैं। वैसे तो कपूर खानदान में सभी मिलजुल कर रहते हैं लेकिन करिश्मा कपूर और रिद्धिमा का विवाद इस सच्चाई पर खरा नहीं उतरता। आज रिद्धिमा अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं।
2 of 6
रिद्धिमा कपूर करिश्मा कपूर
करिश्मा और रिद्धिमा कजिन सिस्टर्स होने के बाद भी एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहातीं। करीब एक दशक से दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं है। दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें तब सभी के सामने आईं जब दोनों एक-दूसरे की शादी तक में नहीं गईं। जबकि रिद्धिमा के भाई रणबीर अपनी दोनों कजिन करिश्मा और करीना के काफी क्लोज हैं।
3 of 6
रिधिमा कपूर
कहा जाता है कि करिश्मा और रिद्धिमा के बीच मनमुटाव उनकी मांओं की वजह से हुआ। कपूर खानदान की बहू नीतू और बबीता के बीच में बातचीत बंद थी। दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करती थीं। शायद इसी का असर उनके बच्चों पर भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
karishma kapoor
- फोटो : amar ujala
शुरुआत में करीना और करिश्मा दोनों ही रिद्धिमा और उनके भाई रणबीर से बात नहीं करती थीं, लेकिन धीरे-धीरे जहां रणबीर करीना और करिश्मा के करीब आ गए। वहीं रिद्धिमा और करिश्मा के बीच दूरियां ही रहीं।
विज्ञापन
5 of 6
karishma kapoor and sanjay
- फोटो : file photo
कुछ महीनों पहले मीडिया में आई खबरों की मानें तो रिद्धिमा ने करिश्मा के एक्स हसबैंड संजय कपूर की वाइफ प्रिया सचदेव के साथ हाथ मिलाया और उनके साथ ज्वैलरी बिजनेस कर रही हैं। इससे रिद्धिमा और करिश्मा के रिश्ते और बिगड़ गए। कुछ महीनों पहले दिए एक इंटरव्यू में रिद्धिमा ने कहा था कि उन्हें करिश्मा से कोई प्रॉब्लम नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।