इस साल हिंदी सिनेमा ने अपने कई बेहतरीन कलाकारों को खो दिया। उनमें से एक कलाकार ऋषि कपूर थे। ऋषि कपूर बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक थे। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया और बड़े पर्दे पर अमिट छाप छोड़ी, लेकिन 30 अप्रैल को उन्होंने इस दुनिया को अलिवदा कह दिया। अब दिवाली के मौके पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने उन्हें याद किया है।
दिवाली पर ऋषि कपूर को याद करते हुए भावुक हुईं रिद्धिमा, पिता के लिए कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिद्धिमा कपूर साहनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने पिता ऋषि कपूर को अक्सर याद करती रहती हैं। दिवाली के मौके पर भी उन्होंने पिता को याद किया है। रिद्धिमा कपूर ने पिछले साल दिवाली पर अपने माता-पिता के साथ बिताए खास पलों को याद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पिछले साल की दिवाली की तस्वीर को साझा किया है।
रिद्धिमा कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर के साथ अपनी तस्वीर को साझा किया है। उनकी यह तस्वीर पिछले साल दिवाली के मौके की हैं। रिद्धिमा कपूर ने इस तस्वीर को साझा करते हुए पोस्ट में लिखा, 'मिस यू पापा।' इस तस्वीर के साथ उन्होंने हैशटैग में #lastyearmemories #diwali2019 लिखा है।

सोशल मीडिया पर रिद्धिमा कपूर की तस्वीर और पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। आपको बता दें कि बीती अप्रैल को बॉलीवुड ने अपने चमकते सितारे ऋषि कपूर को खो दिया। उन्होंने 30 अप्रैल को आखिरी सांस ली थी। ऋषि कपूर लंबे समय तक कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से ग्रस्त थे। ऋषि कपूर को गुजरे छह महीने हो गए हैं, लेकिन उनका परिवार और फैंस हमेशा सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते रहते हैं।
गौरतलब है कि जब ऋषि कपूर का निधन हुआ थो तो रिद्धिमा कपूर को मुंबई पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था क्योंकि उस समय लॉकडाउन था। ऋषि कपूर का निधन 67 साल की उम्र में हुआ था। उन्होंने मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। ऋषि कपूर के निधन ने उनके बहुत से फैंस को हैरान कर दिया था।
पढ़ें: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बनते ही शाहरुख खान ने छू लिए थे अब्बास-मस्तान के पैर, बाजीगर के बारे में जानें ये खास बातें