फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एतराज की रिलीज के 16 साल पूरे होने पर प्रियंका चोपड़ा ने खोला राज, बोलीं- 'तब मैं इंडस्ट्री में नई थी'

Fri, 13 Nov 2020 01:31 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 13 Nov 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Share Video On 16 Years Of Aitraaz Says I was very new in the film business and Was Scared
एतराज - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। प्रियंका ने अपने बॉलीवुड करियर में हर तरह के किरदार निभाए हैं। उन्होंने लीड अभिनेत्री से लेकर विलेन तक के किरदार निभाए हैं। अपने हर किरदार से प्रियंका ने फैंस के मन में एक अलग ही छाप छोड़ी है। ऐसा ही एक किरदार रहा प्रियंका के जीवन में सोनिया का जो उन्होंने अपनी शुरुआती फिल्म 'एतराज' में निभाया था।

Priyanka Chopra Share Video On 16 Years Of Aitraaz Says I was very new in the film business and Was Scared
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram: @priyankachopra

प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म 'एतराज' को रिलीज हुए 16 साल पूरे हो चुके हैं। फिल्म के 16 साल पूरे होने पर प्रियंका चोपड़ा ने इससे जुड़ा एक राज खोला है। प्रियंका ने बताया है कि सोनिया का किरदार उनके जीवन के सबसे मुश्किल किरदारों में से एक रहा है।

Priyanka Chopra Share Video On 16 Years Of Aitraaz Says I was very new in the film business and Was Scared
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram/priyankachopra

दरअसल फिल्म के 16 साल पूरे होने पर प्रियंका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में फिल्म 'एतराज' से प्रियंका के किरदार की कुछ क्लिप्स हैं। इसके साथ ही प्रियंका इस किरदार के बारे में बता रही हैं कि उन्होंने इसके लिए खुद को किस तरह मनाया। इस वीडियो को साझा करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, '2004, एक एक्टर के तौर पर एक साल, मैंने अब्बास-मस्तान की थ्रिलर फिल्म ऐतराज में सोनिया रॉय का किरदार निभाया था।'

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Share Video On 16 Years Of Aitraaz Says I was very new in the film business and Was Scared
अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : फाइल फोटो

आगे उन्होंने लिखा, 'ये मेरे द्वारा निभाए गए किरदारों में सबसे बोल्ड था, जो एक बड़ा रिस्क भी था क्योंकि मैं उस वक्त फिल्म इंडस्ट्री में नई थी। मैं ये बताना चाहूंगी कि मैं बुरी तरह डरी हुई थी लेकिन मेरे अंदर का आर्टिस्ट रो रहा था कि मैं कुछ दिलचस्प करूं और सोनिया वही किरदार थी... चालाक, शिकारी, उलझी हुई और खुद के बारे में सोचने वाली लेकिन आश्चर्यजनक रूप से इमोशनल।'

विज्ञापन
Priyanka Chopra Share Video On 16 Years Of Aitraaz Says I was very new in the film business and Was Scared
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

प्रियंका आगे लिखती हैं, 'मैं हमेशा डायनमिक डुओ अब्बास-मस्तान की आभारी रहूंगी, मेरे जैसी न्यूकमर पर इस तरह के रोल को लेकर भरोसा करने के लिए ही नहीं बल्कि मेरे अंदर के टैलेंट को समझने और मुझे ऐसा किरदार निभाने के लिए प्रेरित करने को, जिस पर आज मुझे गर्व है 16 साल बाद मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो ऐतराज मेरे लिए एक गेम चेंजर थी। जिसने मुझे हर किरदार को पूरी शिद्दत के साथ निभाना सिखाया।'

पढ़ें: Bigg Boss 14: राहुल वैद्य ने दिशा परमार को किया प्रपोज, सिंगर की मां ने ऐसे किया रिएक्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed