टीवी पर पिछले कुछ हफ्तों से हिंदी फिल्मों का ही बोलबाला रहने लगा है। हिंदी में डब की गई दक्षिण भारतीय फिल्मों को लोग अब भी देख रहे हैं लेकिन सिर्फ फ्री टू एयर चैनलों पर। जो लोग पैसा देकर टीवी पर फिल्में देखना पसंद करते हैं, वह अब धीरे-धीरे हिंदी ही हो चले हैं। पिछले दो-तीन हफ्तों से वरुण धवन और सलमान खान का बोलबाला रहा है। और, इस बार बाजी मारी है युवा अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया के जारी किए पिछले हफ्ते के टीवी डाटा के अनुसार टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 3' दर्शकों की पहली पसंद रही।
सलमान खान और वरुण धवन के बाद टाइगर श्रॉफ बने टीवी पर दर्शकों की पहली पसंद, इस फिल्म ने मारी बाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'बागी 3' दो भाइयों के बीच प्यार की कहानी है। बड़ा भाई विक्रम थोड़ा डरपोक है जिसकी रक्षा हर समय उसका छोटा भाई रॉनी करता है। बड़ा होने पर रॉनी विक्रम को पुलिस में भर्ती होने की सलाह देता है और उसके साथ मिलकर खुद को बिना सामने लाए रॉनी अपराधियों को खत्म करता है। पुलिस की नजरों में विक्रम की बढ़ती इज्जत को देख सरकार विक्रम को सीरिया में एक बड़े मिशन पर भेजती है। तब रॉनी बनता है बागी। समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिलने के बाद भी सिनेमाघरों में इस फिल्म ने अच्छा खासा व्यापार किया। वही प्यार पिछले हफ्ते दर्शकों ने इस फिल्म को टीवी पर भी दिया है।
पिछले हफ्ते टीवी पर स्टार गोल्ड चैनल पर प्रसारित हुई फिल्म 'बागी 3' दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही। इसलिए, टीआरपी चार्ट में यह फिल्म पहले नंबर पर आई। दूसरे और तीसरे दोनों स्थानों पर क्रमशः दो दक्षिण भारतीय फिल्में 'डीजे' और 'तेजस्विनी' रहीं। 'डीजे' तेलुगु फिल्मों के स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जबकि, 'तेजस्विनी' में नयनतारा, सुनु लक्ष्मी और रामाचंद्रन दुरैराज ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। सभी फिल्मों में चौथा नंबर स्टार गोल्ड पर प्रसारित हुई अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, आदि की फिल्म 'टोटल धमाल' को मिला। और, पांचवा स्थान ढिंचक चैनल पर प्रसारित हुई राम पोथीनेनी और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'डेंजरस खिलाडी 5' के नाम रहा।
अब अगर सिर्फ प्रीमियम चैनलों की बात करें तो स्टार गोल्ड पर प्रसारित हुई दो फिल्में 'बागी 3' और 'टोटल धमाल' को क्रमशः पहला और दूसरा स्थान मिला। सोनी मैक्स पर प्रसारित हुई अखिल भारतीय फिल्म 'बाहुबली- द बिगिनिंग' तीसरे स्थान पर रही। बाकी से दो स्थान चौथा और पांचवा भी क्रमशः स्टार गोल्ड पर प्रसारित हुए दो कार्यक्रमों अक्षय कुमार, बॉबी देओल और रितेश देशमुख की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'हाउसफुल 4' और इंडियन प्रीमियर लीग को मिला।
बात करें अगर फ्री टू एयर चैनलों की तो इन पर प्रसारित हुई सभी फिल्में दक्षिण भारतीय ही रहीं जिन्होंने शीर्ष पांच में जगह बनाई। पहले दो स्थान ढिंचक चैनल के ही नाम रहे। इस चैनल पर प्रसारित हुई दो फिल्में 'तेजस्विनी' और 'डीजे' को क्रमशः पहला और दूसरा स्थान मिला। जबकि, तीसरा स्थान रिश्ते सिनेप्लेक्स ने कब्जाया। इस चैनल पर प्रसारित हुई फिल्म 'मैं हूं सूर्या’, ‘सिंघम 2' दर्शकों की तीसरी पसंद बनी। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में सूरिया, अनुष्का शेट्टी, हंसिका मोटवानी आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। चौथा स्थान ढिंचक चैनल पर प्रसारित हुई फिल्म 'डेंजरस खिलाड़ी 5' को मिला। और, और अंतिम पांचवा स्थान रिश्ते सिनेप्लेक्स ने पाया। इस पर प्रसारित हुई एक्शन ड्रामा फिल्में 'कादंबन' को भी अच्छे खासे दर्शक मिले। इस फिल्म में आर्या, कैथरिन ट्रेसा, आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।