फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपूर खानदान की तीन पीढ़ियां दिखीं एक साथ, ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने साझा की तस्वीर

Mon, 29 Jun 2020 10:12 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 29 Jun 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
Riddhima Kapoor share selfie with Neetu Kapoor and Samara look three generations
नीतू कपूर, समारा, रिद्धिमा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर सोशल मीडिया की स्टार हैं। रिद्धिमा फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग हैं। इस बार रिद्धिमा ने कपूर खानदान की तीन पीढ़ियों के साथ की तस्वीर साझा की है।

Riddhima Kapoor share selfie with Neetu Kapoor and Samara look three generations
ऋषि कपूर, नीतू कपूर रिद्धिमा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर में रिद्धिमा कपूर के साथ उनकी मां नीतू कपूर और बेटी समारा हैं। नीतू कपूर सेल्फी ले रही हैं। तस्वीर के साथ रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा, 'तीन पीढ़ियां, प्यार और ढेर सारा प्यार।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Three generations - love & only love 💖 @neetu54

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on

Riddhima Kapoor share selfie with Neetu Kapoor and Samara look three generations
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

ऋषि कपूर के जाने के बाद रिद्धिमा हर पल नीतू कपूर का ध्यान रख रही हैं। नीतू कपूर के घर हाल ही में एक नन्हा मेहमान आया। ये नन्हा मेहमान कोई और नहीं बल्कि एक डॉगी है जिसका नाम उन्होंने डूडल कपूर रखा। रिद्धिमा ने नीतू कपूर को ये गिफ्ट दिया है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Can’t thank @riddhimakapoorsahniofficial enough for this cute button “Doodle “ also @vardaan_gupta__ for sending 🙏💕🥰🐶

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Riddhima Kapoor share selfie with Neetu Kapoor and Samara look three generations
ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों रिद्धिमा ने पिता के साथ की एक अनदेखी तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा की। थ्रोबैक तस्वीर में ऋषि कपूर और रिद्धिमा के साथ नीतू कपूर भी हैं। ऋषि कपूर और नीतू कपूर कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रहे हैं। वहीं रिद्धिमा खेलने में व्यस्त हैं और उनका ध्यान कैमरे पर नहीं बल्कि खेलने में ही लगा हुआ है।

विज्ञापन
Riddhima Kapoor share selfie with Neetu Kapoor and Samara look three generations
ऋषि कपूर, नीतू, समारा, रिद्धिमा - फोटो : सोशल मीडिया
रिद्धिमा हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन में फैंस के सवालों का जवाब दे रही थीं। उनके एक प्रशंसक ने सवाल पूछा कि 'अभी नीतू मैम कैसी हैं? क्या वो ठीक हैं? आपको और मजबूती मिले।' इस पर रिद्धिमा ने बताया कि 'हम दोनों ही एक दूसरे का सहारा बने हुए हैं और हम ठीक हैं।'

महेश भट्ट के ऑफिस की कर्मचारी का खुलासा, सुशांत के बारे में रिया चक्रवर्ती निर्देशक से लेती थीं सलाह
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed