अभिनेता इरफान खान के सदमे से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि अगले ही दिन 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हो गया था। बॉलीवुड कलाकारों से लकर खेल, राजनीति और बिजनेस क्षेत्र की तमाम हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया था। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर अपने पिता को बहुत मिस करती हैं। वो सोशल मीडिया पर लगभग हर दिन अभिनेता की कोई ना कोई तस्वीर साझा करती रहती हैं। इस बार रिद्धिमा ने पूरे कपूर खानदान की तस्वीर पोस्ट की है।
एक साथ दिखे कपूर खानदान के ये सदस्य, ऋषि कपूर की याद में बेटी ने साझा की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर में राज कपूर, उनकी पत्नी कृष्णा राज कपूर, रणधीर कपूर, शशि कपूर, शम्मी कपूर, ऋषि कपूर, नीतू कपूर, करिश्मा कपूर सहित दूसरे सदस्यों को देखा जा सकता है। ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर के साथ रिद्धिमा ने लिखा- 'क्लासिक।'
इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की गई एक अन्य तस्वीर के साथ रिद्धिमा ने बताया था कि ऋषि कपूर को स्क्रैबल गेम खेलना बहुत पसंद था। रिद्धिमा ने स्टोरी के कैप्शन में लिखा- 'मेरे पापा को उनका ये स्क्रैबल बहुत पसंद था।'
रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की थी। इसमें वह ऋषि कपूर की माला चढ़ी तस्वीर के साथ नजर आईं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'मैं आपको हमेशा प्यार करुंगी पापा।' रिद्धिमा के चेहरे पर पिता को खो देने का दुख साफ दिखाई दे रहा था।
A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on
ऋषि कपूर के निधन के वक्त रिद्धिमा अपने ससुराल दिल्ली में थीं। लॉकडाउन की वजह से वो तुरंत नहीं पहुंच सकी थीं। तीन मई को रिद्धिमा कपूर सड़क के रास्ते दिल्ली से मुंबई पहुंची थीं। उनके साथ उनकी बेटी समारा भी साथ में थीं।
लॉकडाउन के बीच पार्टी के लिए तैयार हुईं अमीषा पटेल, खुद बताया कहां जा रहीं