भाई-बहन के प्यार से सजा राखी का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। बॉलीवुड में भी हर त्यौहार बहुत खुशी खुशी मनाया जाता है। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स अपने अपने भाई-बहन के साथ इस त्यौहार को ऐसे ही मस्ती और प्यार के साथ मनाते हैं। हालांकि सोशल मीडिया का जमाना है तो प्यार का एहसास इस पर भी बयान करना जरूरी होता है। वहीं कई बार एक दूसरे के पास मौजूद ना होने के कारण इसके जरिए भी सेलेब्स अपना प्यार अपने भाई या बहन तक पहुंचा देते हैं।
राखी स्पेशल: रिद्धिमा कपूर से जोया अख्तर तक,बहनों ने भाई के लिए सोशल मीडिया पर साझा किया खास पोस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिद्धिमा कपूर
ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां और भाई रणबीर की तस्वीर साझा कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी हैं। रिद्धिमा अपने भाई रणबीर के बहुत करीब हैं। वहीं रणबीर भी अपनी बहन पर खूब प्यार लुटाते हैं। रिद्धिमा फिल्मों में नहीं आई हैं लेकिन वो लाइमलाइट में बनी रहती हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial)
जोया अख्तर
फिल्म निर्देशक जोया अख्तर भी अपने भाई फरहान अख्तर के बहुत करीब हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। जोया ने फरहान के साथ एक तस्वीर साझा की है जिसमें दोनों ब्लैक टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड में भाई-बहन की ये जोड़ी बहुत पसंद की जाती है।
View this post on Instagram
रिया कपूर
अनिल और सुनीता की लाडली बेटी रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर भाई हर्षवर्धन के साथ तस्वीर साझा कर उन्हें रक्षाबंधन की बधाई दी है। बता दें कि निर्माता रिया कपूर हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। उन्होंने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी से शादी की है।
View this post on Instagram
श्वेता सिंह कीर्ति
सुशांत सिंह राजपूत की बहन फिल्मी दुनिया से संबंध नहीं रखती हैं। हालांकि अपने दिवंगत भाई और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को रक्षाबंधन के मौके पर याद करते हुए उन्होंने एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में छोटे से सुशांत अपनी बहन के साथ नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Shweta Singh kirti (SSK) (@shwetasinghkirti)