{"_id":"5c5c3165bdec22739c3fe404","slug":"ridhi-dogra-and-raqesh-bapat-divorce-has-been-confirmed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मशहूर टीवी शो 'मर्यादा' कपल राकेश-रिद्धी हुए अलग, ज्वॉइंट स्टेटमेंट जारी कर कहा 'हां हम...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मशहूर टीवी शो 'मर्यादा' कपल राकेश-रिद्धी हुए अलग, ज्वॉइंट स्टेटमेंट जारी कर कहा 'हां हम...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
tv serial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म और टीवी अभिनेता राकेश बापट और अभिनेत्री रिद्धी डोगरा ने अलग होने का मन बना लिया है। दोनों को मशहूर टीवी सीरियल 'मर्यादा लेकिन कब तक में मुख्य भूमिका में देखा गया था जिसके बाद उन्होंने शादी (2011) कर ली थी। दोनों की पहली मुलाकात इस शो में ही हुई थी। अब दोनों ने एक आधिकारिक संयुक्त बयान जारी कर अपने अलग होने की खबर की पुष्टि कर दी है...
2 of 5
riddhi dogra
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक दोनों में अलगाव हो गया है। दोनों ने एक ज्वॉइंट स्टेटमेंट जारी कर इसकी पुष्टि की है। बता दें कि बीते बुधवार स्पॉटब्वॉय के मुताबिक इस कपल में कुछ अनबन चल रही थी। दोनों अलग रहे थे, इस पर उनकी दोस्त आशा नेगी और शरगुन मेहता ने भी कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था। लेकिन अब कपल ने एक आधिकारिक बयान जारी कर अलग होने की पुष्टि कर दी है।
3 of 5
riddhi dogra
हिंदुस्तान टाइम्स के ही मुताबिक, बयान में कहा गया 'हां हम अलग रह रहे हैं और हमने ये फैसला घरवालों और खुद की खुशी के लिए आपसी सहमति से लिया है, हम दो अच्छे दोस्त हैं, लेकिन अब कपल तो बिल्कुल भी नहीं रहे हैं, हमारी फ्रेंडशिप हमेशा की तरह बरकरार रहेगी, आगे से कोई हमे लेकर कैसा भी अंदाजा ना लगाए तो बेहतर होगा और हमे प्यार देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ridhi Dogra And Rakesh Bapat
बता दें कि इस मामले में जब रिद्धि डोगरा की करीबी दोस्त और टीवी एक्ट्रेस आशा नेगी से बात की गई तो उन्होंने कहा था 'रिद्धि मेरी अच्छी दोस्त हैं, मुझे माफ करें इस पूरे मामले में मैं कुछ नहीं बोल सकती, मैं उनके बारे में हर चीज जानती हूं लेकिन इस बारे में मैं कुछ कहना नहीं चाहती।'
विज्ञापन
5 of 5
Ridhi Dogra And Rakesh Bapat
गौरतलब है कि राकेश ने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में फिल्म तुम बिन से की थी। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी और फिल्म हिट भी साबित हुई थी। इसके बाद राकेश ने टीवी सीरियल की ओर रुख किया। वह 'कुबूल है', 'मर्यादा' और 'बहू हमारी रजनीकांत' में नजर आए। ये कपल टीवी सीरियल 'मर्यादा लेकिन कब तक' के सेट पर ही मिले थे। जहां इन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया था। बाद में दोनों ने शादी कर ली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।