{"_id":"5c5c256abdec2273ed39b790","slug":"manikarnika-actress-kangana-ranaut-slams-bollywood-double-standard","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड सितारों पर भड़कीं कंगना, बोलीं- 'झांसी की रानी कोई मेरी चाची तो है नहीं कि...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड सितारों पर भड़कीं कंगना, बोलीं- 'झांसी की रानी कोई मेरी चाची तो है नहीं कि...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
kangana ranaut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने विवादस्पद बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियां बटोरने वाली 'क्वीन' कंगना रनौत (Kangana Ranaut) फिर चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से फिल्म के को डायरेक्टर क्रिश और कंगना के बीच घमासान जारी है। क्रिश ने कहा है कंगना ने अपने किरदार को भव्य बनाने के चक्कर में दूसरों का सीन काटा।
2 of 6
कंगना
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि फिल्म पर लगभग आधा बॉलीवुड चुप्पी साधे हुए है। बॉलीवुड में ऐसा रिवाज रहा है कि किसी की फिल्म रिलीज होने या फिर स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान सेलेब्स ट्वीट कर फिल्म का प्रमोशन करते हैं या खुद फिल्म देखने पहुंचते हैं लेकिन कंगना की फिल्म के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ। बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स ही ऐसे थे जिन्होंने फिल्म में कंगना की एक्टिंग की तारीफ की।
3 of 6
Kangana Ranaut
गुरुवार को मणिकर्णिका की एक और स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कंगना से जब बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल हुआ तो कंगना ने कहा, "वो लोग मुझे क्या प्रमोट करेंगे। खुद को तो पहले प्रमोट कर लें। मुझे तो कई नेशनल अवॉर्ड मिल चुके हैं। मुझे किसी की जरूरत नहीं। 31 साल की उम्र में मैंने खुद को साबित कर दिया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कंगना
कंगना ने कहा- नेपोटिज्म पर मेरे कमेंट के बाद से इंडस्ट्री के लोग काफी नाराज हो गए थे, जिसके बाद मुझे लगातार दरकिनार किया जा रहा है। कंगना ने आगे ये भी कहा कि वह किसी के पास काम मांगने नहीं जाती हैं और कोई उन्हें काम नहीं देता। कंगना ने कहा- झांसी की रानी मेरी चाची तो थी नहीं। यह फिल्म झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर है। वो जितनी मेरी हैं, उतनी ही सबकी। मैं पूछना चाहती हूं, क्या वो मेरी चाची हैं जो आप सब लोग उन पर कमेंट करने और बात करने से भी डर रहे हैं।"
विज्ञापन
5 of 6
manikarnika
इससे पहले कंगना ने आमिर खान और आलिया भट्ट पर भी निशाना साधा था। कंगना ने इन दोनों सितारों को डबल स्टैंडर्ड वाला बताया था। कंगना ने इंटरव्यू में आलिया भट्ट पर निशाना साधते हुए कहा था- इन लड़कियों ने अपने ट्रेलर्स भेजे, जैसे कि आलिया ने 'राजी' का ट्रेलर भेजा और कहा, 'प्लीज इसे देखिए। मैं अपनी फिल्मों की शूटिंग रोक कर उनके बुलावे पर गई लेकिन जब मेरी बारी आई तो किसी ने जवाब तक नहीं दिया। आमिर ने भी मेरे साथ ऐसा ही किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।