राकेश बापट और शमिता शेट्टी ब्रेकअप के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से अलग होने की जानकारी फैंस को दी थी, जिसे जानने के बाद से ही ‘शारा’ फैंस खुश नहीं हैं। कुछ दोनों के फैसला का सम्मान कर रहे हैं, तो कुछ ने राकेश की पूर्व पत्नी रिद्धि डोगरा को ब्रेकअप के लिए जिम्मेदार बता दिया। रिद्धि को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर अब उन्होंने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।
Ridhi Dogra: राकेश-शमिता के ब्रेकअप का जिम्मेदार ठहराए जाने पर फूटा रिद्धि का गुस्सा, ट्रोल्स की लगा दी क्लास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिद्धि डोगरा ने ट्विटर पर एक बयान जारी किया है। रिद्धि ने लिखा, 'ओके दोस्तों, तो मैं देख रही हूं कि राकेश की वजह से बिना किसी बात के मेरे बारे में बहुत कुछ बकवास लिखा जा रहा है। राकेश शादी से पहले और बाद में भी मेरे दोस्त हैं और मैं अपने सभी दोस्तों के साथ खड़ी हूं। वो जो भी अपने लिए तय करते हैं, उसमें उनके अच्छे की कामना करती हूं। और जब मैं आपके सितारों के प्रति आपके जुनून को समझती हूं, तो ट्रोल करने वाले सभी लोगों को व्यक्तिगत रूप से गले लगाना मुझे अच्छा लगेगा। क्योंकि मुझे लगता है कि आप सभी बहुत आहत हैं।'
इसके आगे रिद्धि ने लिखा, 'यह पूरी स्थिति जिसमें मुझे लगातार खींचा जा रहा है, उससे मेरा कोई मतलब नहीं है। तो प्लीज अपने लिए इस नेगेटिविटी को रोकें। मैं वास्तव में आप सभी को प्यार भेजना चाहती हूं। लेकिन इस स्पष्टीकरण के बाद (जो मुझे देने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन मैं ऐसा कर रही हूं ताकि आप सभी को शांति मिले), यदि आप नेगेटिव बने रहना चाहते हैं और मेरे बारे में ऐसा बोलकर आपके दिल को अच्छा लगता है, तो मुझे मदद करने में खुशी हो रही है। आगे बढ़ें और भगवान आप सभी को आशीर्वाद दें।'
To whomsoever it may concern.
🧿🧿🧿🧿🧿🧿🧿🧿🧿🧿
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 pic.twitter.com/qZdlpV4nEZ
बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी' के अंदर एक-दूसरे के प्यार में पड़ने के कुछ महीनों बाद ही राकेश बापट और शमिता शेट्टी अलग हो गए हैं। शो से बाहर आने के बाद दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता था। लेकिन कुछ दिनों पहले दोनों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर अपने ब्रेकअप की जानकारी दी थी। ब्रेकअप के बाद ही दोनों का पहला म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुआ, जिसमें उनकी केमिस्ट्री कमाल की लग रही है।