किसान आंदोलन पर अंतर्राष्ट्रीय पॉप-सुपरस्टार रिहाना ने एक ट्वीट करके सवाल पूछा तो देश में ही नहीं विदेशों में भी हलचल मच गई। उन्होंने पूछा था कि आखिर इस पर बात क्यों नहीं हो रही। हालांकि, यह पहली बार नहीं हुआ जब रिहाना ने किसी देश के मुद्दे को उठाया है। इससे पहले भी वह कई मुद्दों पर मुखर रही हैं। रिहाना अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी राय रखती रहती हैं। रिहाना के अलावा भी कई अंतर्राष्ट्रीय सितारे हैं जो भारत के कई अहम मुद्दों को उठा चुके हैं।
किसान आंदोलन ही नहीं, इससे पहले शाहीन बाग सहित इन मुद्दों पर बोल चुके हैं ये हॉलीवुड स्टार्स
गैल गैडोत सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। वंडर वुमने अभिनेत्री गैल गैडोत ने शाहीन बाग की बिलकिस दादी की तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने दादी को 'Personal Wonder Woman' बताया था। गैल ने लिखा था 82 साल की महिला अपने और दूसरी महिलाओं के हक के लिए लड़ रही हैं। ये दिखाता है कि आप जिस पर यकीन करते हैं उसके लिए अगर लड़ना है तो उसके लिए कोई उम्र नहीं होती।
पॉप स्टार रिहाना
रिहाना ने मंगलवार को आंदोलन से संबंधित एक खबर को शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, ''हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे?'' इसके बाद ही इसे लेकर कई बड़ी हस्तियों ने ट्वीट किया और विदेश मंत्रालय को इस बारे में बयान जारी करना पड़ा।
why aren’t we talking about this?! #FarmersProtest https://t.co/obmIlXhK9S
— Rihanna (@rihanna) February 2, 2021
लियोनार्डो डिकैप्रियो
हॉलीवुड स्टार और क्लाइमेट चेंज एक्टिविस्ट लियोनार्डो डिकैप्रियो चेन्नई वॉटर क्राइसिस का मुद्दा उठा चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में चेन्नई की एक तस्वीर साझा करते हुए नोट लिखा था। जो तस्वीर शेयर की थी उसमें एक कुएं से ढेर सारे लोग पानी निकालते दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा था कि सिर्फ बारिश ही इस शहर को इस संकट से बचा सकती है।
दिल्ली में सीएए को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों के साथ जब पुलिस ने बर्बरता दिखाई तो बॉलीवुड सितारे चुप रहे लेकिन जॉन क्यूसैक ने इसकी निंदा की। क्यूसैक ने इसे लेकर बहुत सारे ट्वीट किए। इस ट्वीट में उन्होंने सरकार और पुलिस की आलोचना की और स्टुडेंट्स के पक्ष में बात कही।