फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Black Panther 2 Song: ब्लैक पैंथर से साथ सिंगर रिहाना की भी हुई वापसी, इस दिन रिलीज होगा गाना

Thu, 27 Oct 2022 10:53 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 27 Oct 2022 10:53 AM IST
विज्ञापन
Rihanna returns to music with new song in upcoming film Black Panther Wakanda Forever
ब्लैक पैंथर 2, पॉप सिंगर रिहाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई, social media

मार्वल अपने चाहने वालों को पहले ही 'ब्लैक पैंथर 2' के साथ खुशखबरी दे चुका है। अब इसी के साथ एक और जानकारी सामने आई है, जो सिंगर रिहाना के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। दरअसल पॉप सिंगर रिहाना लंबे समय के बाद आखिरकार फिर से संगीत की दुनिया में वापसी कर रही हैं और उन्होंने अपने नए गाने की घोषणा की है। दरअसल वह 'ब्लैक पैंथर, वकांडा फॉरएवर' के सॉन्ग में नजर आएंगी।


 

James Gunn: जेम्स गन ने मार्वल स्टूडियो को कहा अलविदा, पीटर सफ्रान के साथ थामा प्रतिस्पर्धी कंपनी डीसी का हाथ

Rihanna returns to music with new song in upcoming film Black Panther Wakanda Forever
रिहाना - फोटो : Insatagram- @badgalriri

रिहाना मार्वल की ब्लॉकबस्टर सीक्वल 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' के शुरुआती सिंगल 'लिफ्ट मी अप' के साथ संगीत में वापसी कर रही हैं। यह गीत चैडविक बोसमैन के जीवन और विरासत को श्रद्धांजलि है। गाने को फिल्म से पहले 28 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। रिहाना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से गाने की एक झलक भी साझा की है।
 

Trevor Noah: ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक पर नस्लीय टिप्पणी करने वालों पर भड़के कॉमेडियन, आलोचकों को दिया करारा जवाब

Rihanna returns to music with new song in upcoming film Black Panther Wakanda Forever
ब्लैक पैंथर 2 - फोटो : social media

'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' फिल्म निर्माता निर्देशक रेयान कूगलर की 2018 की उनकी फिल्म का ही दूसरा भाग है। जिसे ऑस्कर में बेस्ट पिक्चर के लिए नॉमिनेट किया गया था। रेयान ने 'पैंथर' स्टार चैडविक बोसमैन के लिए एक सीक्वल लिखा, लेकिन 2020 में कोलन कैंसर से जूझने के बाद अभिनेता की मृत्यु हो गई। इसके बाद बोसमैन की विरासत का सम्मान करते हुए, फिल्म निर्माता ने कहानी को उसी तरह से आगे बढ़ाया है। 'ब्लैक पैंथर 2' से  दिवंगत अभिनेता चैडविक बोसमैन श्रद्धांजलि भी गई है।
 

Kanye West: महज दो हफ्तों में कान्ये वेस्ट ने खोया अरबपति का तमगा, विवादित टिप्पणियां बनीं वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
Rihanna returns to music with new song in upcoming film Black Panther Wakanda Forever
ब्लैक पैंथर 2 - फोटो : Social Media

एक्शन एडवेंचर 'ब्लैक पैंथर 2' में लेटिटिया राइट, एंजेला बैसेट, टेनोच हुएर्टा मेजिया, विंस्टन ड्यूक, दानई गुरिरा, लुपिता न्योंगो, फ्लोरेंस कसुम्बा और मार्टिन फ्रीमैन अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं।  "ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर" 11 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।
 

Trailer: रिलीज हुआ 'द गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी हॉलिडे स्पेशल' का ट्रेलर, देखने को मिली केविन की धमाकेदार एंट्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed