{"_id":"635a04a2a49011260e6f93d1","slug":"nayanthara-and-vignesh-shivan-did-not-break-surrogacy-laws-tamil-nadu-government-blames-hospital","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nayanthara-Vignesh: सरोगेसी मामले में नयनतारा-विग्नेश को मिली क्लीन चिट, सरकार ने अस्पताल पर लगाए आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nayanthara-Vignesh: सरोगेसी मामले में नयनतारा-विग्नेश को मिली क्लीन चिट, सरकार ने अस्पताल पर लगाए आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 27 Oct 2022 10:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
नयनतारा और विग्नेश शिवन
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ अभिनेत्री नयनतारा और विग्नेश शिवन ने सरोगेसी के कोई नियम नहीं तोड़े हैं। दरअसल, दोनों शादी के चार महीने बाद ही दो बेटों के मां-बाप बन गए थे। इस खबर के सामने आने के बाद बवाल मच गया। कहा जाने लगा कि दोनों ने सरोगेसी के नियम तोड़े हैं। जब विरोध बढ़ता चला गया तब तामिलनाडु सरकार ने तीन मेंबर का पैनल बनाकर इसकी जांच करवाई। अब सामने आई रिपोर्ट्स में राज्य सरकार की टीम द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि दोनों ने कोई नियम नहीं तोड़े हैं।
2 of 4
नयनतारा
- फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं राज्य सरकार की टीम ने रिपोर्ट्स में सरोगेसी की सुविधा देने वाले अस्पताल पर ब्लेम लगाया है। पैनल का कहना है कि 'स्टार कपल ने किसी भी कानून को नहीं तोड़ा है। उन्होंने किसी भी गलत चीज को सपोर्ट नहीं किया है। हालांकि, जिस अस्पताल ने सरोगेसी को अंजाम दिया है उस अस्पताल की तरफ से नियमों का उल्लंघन हुआ है। टीम ने यह भी बताया वह अब तक नयनतारा-विग्नेश के फैमिली डॉक्टर से बात नहीं कर पाए हैं क्योंकि वह भारत से बाहर हैं।
3 of 4
नयनतारा और सिंबू
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सरोगेट मां ने नवंबर 2021 में नयनतारा-विग्नेश के साथ अग्रीमेंट किया था और इस साल मार्च में भ्रूण को उनमें रखा गया। इस तरह अक्तूबर में बच्चों का जन्म हुआ। बता दें कि भारत में सरोगेसी रेगुलेशन एक्टर 2021 के तहत कमर्शियल सरोगेसी को बैन कर दिया गया था। हालांकि, यह नियम पिछले साल ही लागू हुआ था। यानी नयनतारा और विग्नेश ने जब इस प्रोसेस को शुरू किया था तब यह भारत में पूरी तरह लीगल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नयनतारा
- फोटो : सोशल मीडिया
पैनल ने अपनी रिपोर्ट में उस निजी अस्पताल की भी कड़ी आलोचना की। उन्होंने इस मामले में अस्पताल को नोटिस भी भेजा है। बता दें कि नयनतारा और विग्नेश ने लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इसी साल जून में शादी की थी। दोनों की शादी में रजनीकांत, शाहरुख खान, विजय सेतुपति, ए आर रहमान, सूर्या जैसे कई स्टार्स शामिल हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।