फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rimi Sen: सलमान खान के साथ काम कर आज भी गुमनाम हैं रिमी सेन, कॉमेडी फिल्मों से बनाई थी खास पहचान

Wed, 21 Sep 2022 08:34 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 21 Sep 2022 08:34 AM IST
विज्ञापन
Rimi Sen Birthday know interesting facts about Hungama Actress Career personal life and where is she now
रिमी सेन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री रिमी सेन ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम है, लेकिन पहचान उन्हें कॉमेडी फिल्मों में निभाए गए किरदार से मिली। 21 सितंबर 1981 को कोलकाता में जन्मी रिमी सेन आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। रिमी ने 'बागबान', 'हंगामा', 'धूम', 'क्यों की', 'फिर हेरा फेरा' जैसी कई फिल्मों में सलमान खान, अमिताभ बच्चन और अक्षय खन्ना के साथ काम किया, लेकिन अब वह पिछले कई वर्षों से मनोरंजन जगत से दूरी बनाए हुए हैं। आज अभिनेत्री के इस खास दिन पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।

Rimi Sen Birthday know interesting facts about Hungama Actress Career personal life and where is she now
रिमी सेन - फोटो : सोशल मीडिया

बाल कलाकार के रूप में की शुरुआत
रिमी सेन ने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी। रिमी कई विज्ञापन का हिस्सा रहीं और उन्होंने मॉडलिंग में भी अपना नाम कमाया। बॉलीवुड में रिमी ने 'हंगामा' फिल्म से कदम रखा था, जो हिट साबित हुई थी। इसके बाद रिमी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं और उन्हें दर्शकों का भी बेशुमार प्यार मिलने लगा। लेकिन अचानक ही उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। वह आखिरी बार 2011 में फिल्म 'थैंक यू' और 'शागिर्द' में नजर आई थीं। इसके बाद 2016 में उन्होंने 'बुधिया सिंह - बॉर्न टू रन' फिल्म से प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू किया था।

Rimi Sen Birthday know interesting facts about Hungama Actress Career personal life and where is she now
रिमी सेन - फोटो : सोशल मीडिया

इस वजह से छोड़ी इंडस्ट्री
रिमी सेन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, 'एक्टिंग से आपको फेम और पैसे मिलते हैं। इसकी वजह से ही में सर्वाइव कर पाई और फेसम हुई। ऐसे में मैं इसकी बहुत इज्जत करती हूं। मैं क्लासिकल डांसर थी और एक्टिंग मेरे अंदर नेचुरली आई। लेकिन मैं फिल्मों में ग्लैमरस प्रॉप का किरदार निभाते हुए थक गई थी। ये बहुत बोरिंग होता था, जहां आपको बैकग्राउंड में फेक रोने के लिए कहा जाता था और हीरो सेंटर स्टेज पर होता था। वहीं, मुझे बस कॉमेडी फिल्में ऑफर हो रही थीं और मैं किसी कॉमेडी फिल्म में पड़े फर्नीचर की तरह हो गई थी।' ऐसे में उन्होंने एक जैसे रोल करने से बेहतर इंडस्ट्री को छोड़ना ही बेहतर समझा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rimi Sen Birthday know interesting facts about Hungama Actress Career personal life and where is she now
रिमी सेन - फोटो : सोशल मीडिया

राजनीति में भी रखा कदम
रिमी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह फिल्मों में काम करते-करते ऊब गई थीं। इसलिए ही उन्होंने निर्देशन और फिल्म निर्माण क्षेत्र में जाना चाहा था। वहीं, रिमी सेन आखिरी बार सलमान खान के शो 'बिग बॉस 9' में नजर आई थीं। 'बिग बॉस' में रिमी अपने स्वभाव की वजह से सुर्खियों में रहीं। खबरों की मानें तो उन्हें शो में 50 दिन के लिए  2.5 करोड़ रुपये मिले थे और पैसों के लिए ही उन्होंने ऑफर को माना था। इस शो के बाद रिमी इंडस्ट्री से गुमनाम सी हो गईं। 2017 में रिमी सेन ने राजनीति में कदम रखा और भाजपा में शामिल हो गईं। हालांकि राजनीति में भी रिमी सेन ज्यादा सक्रिय नहीं हैं। इन दिनों रिमी सेन मनोरंजन जगत से पूरी तरह से दूरी बनाए हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed