{"_id":"5bc802c7bdec2269717a19a9","slug":"rishi-kapoor-and-neetu-kapoor-latest-photo-at-temple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"न्यूयॉर्क में इलाज करा रहे ऋषि कपूर पहुंचे मंदिर, पत्नी के साथ नई तस्वीर आई सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
न्यूयॉर्क में इलाज करा रहे ऋषि कपूर पहुंचे मंदिर, पत्नी के साथ नई तस्वीर आई सामने
Thu, 18 Oct 2018 09:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 18 Oct 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
rishi kapoor and neetu kapoor
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर ऋषि कपूर अपनी बीमारी का इलाज कराने इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं। ऋषि कपूर के साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर, रणबीर कपूर भी हैं। पिछले दिनों पूरे परिवार की एक तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें ऋषि कपूर सफेद बालों में नजर आए। वो बेहद कमजोर भी दिख रहे थे।
2 of 5
priyanka rishi neetu
नई तस्वीर में ऋषि कपूर अपने दोस्त और पत्नी नीतू कपूर के साथ हैं। सभी एक मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। ऋषि कपूर से मिलने आलिया भट्ट भी पहुंची हैं। बता दें कि आलिया भट्ट कुछ महीनों से रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं हालांकि दोनों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है लेकिन उन्हें लगातार कपूर परिवार के साथ देखा जाता रहा है।
3 of 5
sonali bendre
गौरतलब है कि सोनाली बेंद्रे पहले से ही न्यूयॉर्क में अपना कैंसर का इलाज करवा रही हैं ऐसे में वह अपने पति गोल्डी बहल के साथ ऋषि कपूर और नीतू कपूर से मिलने पहुंची थीं। प्रियंका चोपड़ा भी काफी समय से न्यूयॉर्क में ही हैं इस दौरान उन्होंने भी ऋषि और नीतू से खास मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rishi kapoor and anupam kher
- फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा ने इस एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर किया। प्रियंका ने लिखा - 'आप दोनों से मिलकर बहुत अच्छा लगा। हमेशा इसी तरह हंसते और मुस्कुराते रहिए।' आपको बता दें, ऋषि कपूर ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी खराब तबीयत की जानकारी दी थी। इसके बाद से कुछ लोग सोशल मीडिया पर दावा करने लगे कि उन्हें कैंसर हुआ है। जो थर्ड स्टेज पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
5 of 5
ऋषि कपूर
- फोटो : SELF
ऐसी खबरों को सुनकर ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर गुस्सा हुए। रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा, 'अभी ऋषि के टेस्ट होने बाकी हैं। हमें भी नहीं पता कि ऋषि को क्या तकलीफ है और वह किस प्रकार की बीमारी से पीड़ित हैं। यहां तक कि ऋषि को खुद भी नहीं पता कि उसे क्या हुआ है। अभी ऋषि के मेडिकल टेस्ट होने की प्रक्रिया शुरू भी नहीं हुई है। लोग कैसे यह अंदाजा लगा रहे हैं कि उन्हें एडवांस स्टेज का कैंसर हुआ है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।