आज दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी है। ऋषि कपूर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह एक शानदार अभिनेता और एक जिंदादिल इंसान थे। उनका जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ, जिसकी हिंदी सिनेमा में शुरू से धाक रही। जी हां, कपूर खानदान का फिल्म इंडस्ट्री में शुरू से एक अलग ही रुतबा रहा है, जो आज तक बरकरार है। इस परिवार को हिंदी सिनेमा का पहला परिवार माना जाता है। यहां से काफी प्रतिभाशाली अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक निकले हैं। आइए जानते हैं इस परिवार के वंश वृक्ष के बारे में...
Kapoor Family Tree: इंडस्ट्री के प्रथम परिवार से मिले हैं आप? पीढ़ियों से सिनेमा में सक्रिय हैं इसके सदस्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपूर खानदान की शुरुआत पृथ्वीराज कपूर से हुई। उन्होंने रामसरनी मेहरा से शादी की। उनके चार बच्चे हुए-, राज कपूर, उर्मिला कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर। राज कपूर ने कृष्णा मल्होत्रा से शादी की और इस शादी से उनके पांच बच्चे हुए-रणधीर कपूर, रितु कपूर, ऋषि कपूर, रीमा कपूर और राजीव कपूर। सबसे बड़े बेटे रणधीर कपूर हैं, जिन्होंने मशहूर अभिनेत्री बबीता से शादी की। रणधीर और बबीता की दो बेटिया हैं- करिश्मा कपूर और करीना कपूर। दोनों ने हिंदी सिनेमा में अपना अच्छा सिक्का जमाया है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो करिश्मा कपूर ने दिल्ली के उद्योगपति संजय कपूर से शादी की, हालांकि अब संजय और करिश्मा का तलाक हो चुका है। करिश्मा कपूर के दो बच्चे हैं- समायरा कपूर और किआन राज। रणधीर कपूर की छोटी बेटी और अभिनेत्री करीना कपूर ने अभिनेता सैफ अली खान से शादी की है इनके दो बेटे-तैमूर और जेह हैं।
राज कपूर की दूसरी संतान रितु कपूर रहीं, जिनका विवाह राजन नंदा से हुआ और वह रितु नंदा बन गईं। उनके दो बच्चे निताशा नंदा और निखिल नंदा हैं। निखिल बच्चन परिवार के दामाद हैं। अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन की शादी इनसे हुई है। निखिल और श्वेता के दो बच्चे अगस्त्य नंदा और नव्या नवेली हैं। राज कपूर की तीसरी संतान मशहूर दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर रहे। उन्होंने मशहूर अभिनेत्री नीतू सिंह से शादी की। ऋषि और नीतू के दो बच्चे हुए- रिद्धिमा कपूर और रणबीर कपूर। रिद्धिमा कपूर की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से हुई। इन दोनों की एक बेटी समारा साहनी है। रणबीर कपूर की शादी इसी साल आलिया भट्ट से हुई है, जल्द दोनों माता-पिता बनने वाले हैं। राज कपूर की चौथी संतान हैं रीमा कपूर। रीमा ने मनोज जैन से शादी की। इनके दोनों बच्चे अरमान जैन और आदर जैन हैं। राज कपूर की सबसे छोटी संतान हैं, फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में दिखे राजीव कपूर। राजीव ने मशहूर आर्किटेक्ट आरती सभरवाल से शादी की। हालांकि दोनों की शादी ज्यादा दिन नहीं टिकी और दोनों का 2001 में तलाक हो गया।
पृथ्वीराज कपूर की दूसरी संतान उर्मिला कपूर ने चरणजीत सियाल से शादी की। उनका एक बेटा जतिन सियाल है, जो 'विवाह', 'आ अब लौट चलें' जैसी फिल्मों में नजर आ चुका है। पृथ्वीराज कपूर की तीसरी संतान शम्मी कपूर हैं। शम्मी कपूर ने अपनी जिंदगी में दो शादियां कीं। उनकी पहली पत्नी रहीं गीता बाली थीं, जिनका 1965 में देहांत हो गया। इसके बाद उन्होंने नीला देवी से शादी की। शम्मी कपूर के दो बच्चे हैं। आदित्य राज कपूर और कंचन कपूर। आदित्य राज कपूर ने प्रीति कपूर से शादी की और उनके दो बच्चे विश्वा कपूर और तुलसी कपूर हुए। वहीं कंचन कपूर की शादी मशहूर निर्माता निर्देशक मनमोहन देसाई के बेटे केतन देसाई हुई। उनके दो बच्चे हुए, राज राजेश्वरी देसाई और पूजा देसाई।
पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे बेटे शशि कपूर रहे। उन्होंने मशहूर अभिनेत्री जेनिफर केंडल से शादी की। इस शादी से उन्हें तीन बच्चे कुणाल कपूर, करण कपूर और संजना कपूर पैदा हुए। कुणाल कपूर ने शीना सिप्पी से शादी की। शीना मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक रमेश सिप्पी की बेटी हैं। उन्होंने अपने बेटे का नाम सिनेमा में कपूर खानदान की नींव रखने वाले पृथ्वीराज कपूर के नाम पर रखा है, जहान पृथ्वीराज कपूर। उनकी बेटी का नाम सायरा है। शशि कपूर के दूसरे बेटे करण कपूर ने लोरना से शादी की और जाक कपूर और आलिया कपूर नाम के उनके दो बच्चे हैं। शशि कपूर की तीसरी संतान संजना कपूर ने दो शादियां कीं। पहली शादी उन्होंने निर्माता-अभिनेता आदित्य भट्टाचार्य से की। दूसरी शादी उनकी वाल्मीक थापर से हुई, इस शादी से उन्हें एक बेटा हमीर थापर है।