{"_id":"5b8ce70a42c79246435d85a3","slug":"rishi-kapoor-birthday-special-6-unknown-facts-about-his-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"63 साल पहले पहली बार एक गाने में कुछ सेकेंड के लिए नजर आए थे ऋषि कपूर, 'बॉबी' से खुल गई थी किस्मत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
63 साल पहले पहली बार एक गाने में कुछ सेकेंड के लिए नजर आए थे ऋषि कपूर, 'बॉबी' से खुल गई थी किस्मत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 04 Sep 2018 07:52 AM IST
विज्ञापन
rishi kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के चिंटू कहे जाने वाले एक्टर ऋषि कपूर ने 45 साल पहले 'बॉबी' फिल्म से हिंदी सिनेमाजगत में अपने करियर की शुरुआत की थी। बतौर एक्टर ऋषि पहली बार फिल्म 'बॉबी' में नजर आए थे। इस फिल्म के हिट होते ही ऋषि का फिल्म सफर भी चल पड़ा। बाकी एक्टर्स की तरह ऋषि का भी जलवा बॉलीवुड में कम नहीं है। यहां तक 80 से 90 के दशक में उन्हें सबसे ज्यादा फेम हासिल हुआ। ऋषि कपूर का 4 सितंबर को जन्मदिन है। तो चलिए इस मौके पर हम आपको उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताते हैं।
Rishi Kapoor Dimple Kapadia
ऋषि कपूर का नाम बॉलीवुड के उन एक्टर्स में शुमार है तो बेहिचक अपनी बात रख देते हैं। ऋषि की पहली फिल्म 'बॉबी' 1973 में रिलीज हुई थी। कहा जाता है कि ऋषि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान डिंपल कपाड़िया को पसंद करने लगे थे। वह प्रपोज भी करना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। दिलचस्प बात यह है कि वह उस दौरान नीतू सिंह को भी डेट कर रहे थे।
rishi
ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने पहली फिल्म 'जहरीला इंसान' की थी जो कि बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। महज 14 साल की उम्र में नीतू ने ऋषि को डेट करना शुरू कर दिया था। फिल्म के सेट पर ऋषि अक्सर नीतू को छेड़ते रहते थे। उनकी ये आदत नीतू को इरिटेट करती थी लेकिन शायद यही तकरार धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई और फिर प्यार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
rishi kapoor
ऋषि कपूर ने नीतू सिंह के साथ शादी 22 जनवरी 1980 को की थी। कपूर खानदान के नियम के मुताबिक उनके घर की कोई भी बहू फिल्में नहीं करती। इस धर्म को भी नीतू ने बखूबी निभाया। कहा जाता है कि जब नीतू को फिल्में छोड़कर ग्रहणी बनने के लिए कहा गया तो नीतू ने साइन की हुई फिल्मों का एडवांस तुरंत लौटा दिया था।
विज्ञापन
rishi kapoor1
शादी के बाद नीतू का फिल्मों से दूर जाना लोगों को अखरा और एक नया विवाद खड़ा हो गया था। उस वक्त कहा गया था कि उनसे जबरदस्ती फिल्में छुड़वाई गई हैं हालांकि बाद में नीतू ने ऋषि का साथ दिया। नीतू ने कहा था कि फिल्में छोड़ने का निर्णय उनका खुद का था।