{"_id":"5b8d07dc42c7924656044234","slug":"mangal-ka-dangal-rajkumar-rao-shraddha-kapoor-stree-beats-yamla-pagla-deewana-phir-se-in-3-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"3 दिन में धर्मेंद्र के बेटों पर भारी पड़ी राजकुमार राव की 'स्त्री', कम समय में बजट निकालकर हुई हिट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
3 दिन में धर्मेंद्र के बेटों पर भारी पड़ी राजकुमार राव की 'स्त्री', कम समय में बजट निकालकर हुई हिट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 04 Sep 2018 07:52 AM IST
विज्ञापन
Stree and Yamla Pagla Deewana
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मंगल का दंगल' कॉलम में इस हफ्ते हम बात करेंगे हाल ही में रिलीज राजकुमार राव की 'स्त्री' और देओल परिवार की फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' फिल्म की। इस कड़ी में इस फिल्म के 3 दिन के कलेक्शन की तुलना करेंगे। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर असर और रिलीज के 3 दिन तक कितना कलेक्शन करने में कामयाब रही इस पर भी चर्चा करेंगे।
stree
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। फिल्म समीक्षक गिरीश जौहर ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए 'स्त्री' के 3 करोड़ का कलेक्शन जुटा पाने की उम्मीद जताई थी जबकि 'यमला पगला दीवाना फिर से' फिल्म के 4.5 करोड़ का कलेक्शन जुटाने की उम्मीद जताई थी। हालांकि फिल्म समीक्षक के अनुमान के मुताबिक बिल्कुल उल्टा हुआ। पहले दिन ही राजकुमार राव की 'स्त्री' धर्मेंद्र की फिल्म पर भारी पड़ती हुई दिखाई दी। 'स्त्री' फिल्म ने पहले दिन 6.82 करोड़ का कलेक्शन किया था जो कि समीक्षकों की उम्मीद से अधिक रहा।
stree
'स्त्री' फिल्म के तीन दिनों के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 6.82 करोड़, दूसरे दिन 10.87 और तीसरे दिन 13.57 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि यह फिल्म तीन दिनों में कुल 31.26 करोड़ का कलेक्शन जुटाने में कामयाब हुई है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर न केवल ओपनिंग अच्छी मिली बल्कि वीकेंड का भी फायदा मिला। 'स्त्री' फिल्म का बजट करीब 30 करोड़ बताया जा रहा है। यानी कि महज तीन दिन में ही यह फिल्म अपना बजट निकालने में कामयाब हो गई है।
All estimations and calculations go for a toss... #Stree wreaks havoc at ticket counters... Multiplexes, single screens, metros, mass circuits - this one has worked across the board... Fri 6.82 cr, Sat 10.87 cr, Sun 13.57 cr. Total: ₹ 31.26 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 3, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Yamla Pagla Deewana Phir Se
'स्त्री' की अपेक्षा धर्मेंद्र की फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' की बात करें तो यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। इस फिल्म का पहले दिन ही कलेक्शन काफी खराब रहा था। यहां तक कि फिल्म समीक्षक सुमित कादल ने इस फिल्म को फ्लॉप भी बता दिया था। 'यमला पगला दीवाना फिर से' ने पहले दिन 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया, जो कि 'स्त्री' फिल्म के मुकाबले काफी कम है। वहीं दूसरे और तीसरे दिन का कलेक्शन मिलाकर यह फिल्म कुल 6 करोड़ का कलेक्शन जुटा पाई है।
#YPDPS First weekend- ₹ 6 cr nett. HUGE DISASTER!
— Sumit kadel (@SumitkadeI) September 3, 2018
विज्ञापन
yamla pagla deewana 2
'यमला पगला दीवाना फिर से' फिल्म का बजट 25 करोड़ है। फिल्म के तीन दिनों की रफ्तार को देखकर कहा जा सकता है इसके आगे की राह काफी मुश्किल है। 'यमला पगला दीवाना' फ्रेंचाइजी की यह तीसरी फिल्म है। दोनों के मुकाबले 'यमला पगला दीवाना फिर से' ने सबसे धीमी शुरुआत की है। साल 2011 में आई 'यमला पगला दीवाना' ने पहले दिन 7.64 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं सीरीज की दूसरी फिल्म 'यमला पगला दीवाना 2' का ओपनिंग डे पर कलेक्शन 6.36 करोड़ रुपए रहा था। जबकि तीसरी सीरीज पहले दिन का कलेक्शन महज 1.75 करोड़ रहा। 'मंगल के दंगल' में इस हफ्ते 'स्त्री' धर्मेंद्र की 'यमला पगला दीवाना फिर से' पर भारी जरूर पड़ी है।