बॉलीवुड किंग शाहरुख खान का कहना है कि वह अपनी सफलता और प्रसिद्धि के लिए वरिष्ठ पटकथा लेखक सलीम खान के ऋणी हैं। शाहरुख यहां सलमान खान की मेजबानी वाले गेम शो ‘दस का दम 3’ के ग्रांड फिनाले में पहुंचे थे। गौरतलब है कि सलमान खान भी अपने पिता सलीम खान से काफी प्रभावित हैं। शाहरुख (52) ने कहा, ‘संघर्षशील अभिनेता के तौर पर मैं जब पहली बार मुंबई आया था, तब मैं सलमान खान के यहां खाना खाता था जहां सलीम खान जी मेरा बहुत ख्याल रखते थे। यह इन्हीं लोगों के कारण है कि मैं ‘शाहरुख खान’ बन सका। इस शो में मैं सिर्फ सलमान के कारण आया हूं और रहूंगा। लेकिन वह मुझे जहां भी जाने को कहेंगे, मैं चला जाऊंगा।’
'सलमान के पिता की बदौलत बना ‘शाहरुख खान’, वो जो कहेंगे मैं वो करूंगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख की पहली कमाई और पंकज उधास का क्या रिश्ता है। ये बात कई साल पुरानी है जब शाहरुख दिल्ली में ही रहते थे। इस वाकये का खुलासा खुद शाहरुख ने एक ट्वीट के जरिए किया है। उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने इस पैसे से क्या किया था। शाहरुख ने अपने ट्वीट में बताया है कि उनकी पहली कमाई 50 रुपए की थी और वो उन्होंने पंकज उधास के ही एक कॉन्सर्ट में कमाए थे। दरअसल सालों पहले पंकज उधास का एक कॉन्सर्ट दिल्ली में हुआ था जिसमें शाहरुख ने वॉलेंटियर का काम किया था।