फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेनियल ने पत्नी सनी लियोन को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- बिना मर्जी के कुछ नहीं करता

Mon, 03 Sep 2018 10:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Sep 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
In every case Sunny Leone give her advice to Daniel Weber
Sunny Leone and Daniel Weber
संगीतकार डेनियल वेबर अपनी अभिनेत्री पत्नी सनी लियोनी से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। उनका कहना है कि उनकी जिंदगी पत्नी और बच्चों के इर्द-गिर्द तक सीमित है। सनी लियोनी भी कई मौकों पर जाहिर कर चुकी हैं कि उनके पति डेनियल वेबर उनकी ताकत हैं। वहीं वेबर भी कहते हैं कि उनके जीवन का एक भी पहलू ऐसा नहीं है जिसमें वह स्टार पत्नी की राय नहीं लेते हैं। 



 
In every case Sunny Leone give her advice to Daniel Weber
सनी, डेनियल वेबर
वेबर ने कहा, ‘मैं जो भी अपनी जिंदगी में करता हूं वह निश्चित रूप से सनी से प्रभावित होता है। हम सभी चीजों पर चर्चा करते हैं। हमारे बीच केवल पति-पत्नी वाली बातें नहीं होतीं, वह व्यापार के मामलों में भी मुझे सुझाव देती हैं। हमारे बीच एक दूसरे के लिए आदर है। हम एक दूसरे का सम्मान करते हैं।’ वेबर के मुताबिक लंबे अरसे से उन्होंने कोई ऐसा निर्णय नहीं लिया जिसमें पत्नी की राय शामिल न हो। गौरतलब है कि सनी और डेनियल पिछले सात साल से एक साथ हैं।  
 
In every case Sunny Leone give her advice to Daniel Weber
Sunny Leone
सनी लियोनी की बहुचर्चित बायोपिक 'करणजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी' बीते दिनों स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी 5 पर रिलीज हुई। वेब सीरीज में बनी इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा खासा रिस्पॉन्स भी मिला है। इस बीच बायोपिक को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
In every case Sunny Leone give her advice to Daniel Weber
Sunny Leone
दरअसल सनी लियोनी ने 'करणजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी' के दूसरे सीजन को लाने का फैसला किया है। जी हां जल्द ही 'करणजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी' का सीजन 2 भी रिलीज होने वाला है। इस बात की जानकारी खुद सनी लियोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर की है। यह बात जानने के बाद 'करणजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी' के दर्शकों बीच सीजन 2 को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है। 
विज्ञापन
In every case Sunny Leone give her advice to Daniel Weber
sunny leone
पता हो कि 'करणजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी' के पहले सीजन में सनी लियोनी के बचपन से लेकर एडल्ट स्टार बनने तक, जिंदगी के सभी उतार-चढ़ाव को वेब सीरीज में दिखाया गया है। सीरीज में दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को भी काफी पसंद किया है। बताया जा रहा है कि 'करणजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी' के दूसरे सीजन में अगले की कहनी को दिखाया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed