फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' पूरी तरह कंगना रनौत के कब्जे में है। निर्माताओं ने कंगना को मन मुताबिक फिल्म शूट करने की आजादी दे दी है। नतीजा यह कि उन्होंने शूटिंग के दिन और बजट बढ़ा दिया है। सूत्रों के हवाले से मीडिया में आई खबरें कर रही हैं कि पैचवर्क की जगह अब फिल्म के कई हिस्से पूरे शूट होंगे। निर्देशक कृष के काम से निर्माता और कंगना नाखुश हैं। उनका कहना है कि कृष ने 'बाहुबली' के राइटर केवी विजेंद्र प्रसाद की लिखी स्क्रिप्ट के कुछ हिस्से शूट नहीं किए, जिससे फिल्म कमजोर हो गई। अब कंगना और निर्माताओं ने स्क्रिप्ट के मुताबिक दृश्य शूट करने के लिए 45 दिन तय किए हैं।
{"_id":"5b8d515d42c79210c758205f","slug":"45-day-patch-work-and-20-crores-rupees-of-budget-increase-for-manikarnika","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मणिकर्णिका' को लेकर कंगना को मिली फुल आजादी, डायरेक्टर के इस फैसले से जल जाएगा सोनू का दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मणिकर्णिका' को लेकर कंगना को मिली फुल आजादी, डायरेक्टर के इस फैसले से जल जाएगा सोनू का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Sep 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
कंगना रनौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Kangana Ranaut
सूत्रों के अनुसार पिछले हफ्ते निर्माताओं ने बैठक की और फिल्म की बागडोर कंगना को देते हुए 20 करोड़ रुपये अतिरिक्त बजट जारी करने का फैसला किया। फिल्म सितंबर में मुंबई के तीन अलग-अलग स्टूडियोज में री-शूट की जाएगी। ऐक्शन दृश्यों के लिए हॉलीवुड के स्टंट डायरेक्टर निक पॉवेल को बुलाया जा रहा है। एक गाने की कोरियोग्राफी के लिए डांस डायरेक्टर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को साइन किया गया है।
Manikarnika
इन फैसलों के बाद इंडस्ट्री में चर्चा है कि क्या फिल्म 25 जनवरी 2019 को रिलीज के लिए तैयार हो पाएगी? वैसे कंगना ने निर्माताओं से वादा किया है कि वह तारीख नहीं बढ़ने देंगी। निर्माताओं ने गांधी जयंती पर टीजर और मध्य-नवंबर में ट्रेलर रिलीज करने का फैसला किया है। एक सवाल सबके मन में है कि क्या कंगना फिल्म में कृष के साथ निर्देशक का क्रेडिट शेयर करेंगी? सूत्र बता रहे हैं कि कंगना द्वारा शूट हिस्सों को देखने के बाद जी स्टूडियो और निर्माता इस पर फैसला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
manikarnika
वहीं यह फिल्म शुरू से विवादों में पड़ती हुई नजर आ रही है। ताजा मामला सोनू सूद द्वारा 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' छोड़ने के बाद कंगना रनौत ने क्यों उन पर हमला बोला? डेट्स के कारण एक्टर कई बार वादे नहीं निबाह पाते। सोनू द्वारा फिल्म छोड़ना नई बात नहीं थी। वह फिल्म में रानी लक्ष्मी बाई के सहयोगी रहे सरदार सदाशिव राव का किरादर निभा रहे थे। कंगना का इसे मुद्दा बनाना कि सोनू महिला डायरेक्टर के निर्देशन में काम नहीं करना चाहते, इंडस्ट्री के लोग हास्यास्पद बता रहे हैं। बॉलीवुड में कंगना की इमेज ऐसी अभिनेत्री की बन रही है जो बातों का बतंगड़ बनाती हैं। सोनू के खिलाफ बातें नया उदाहरण हैं। जानकार कह रहे हैं सोनू पर कंगना के हमले की वजह सोनू की ऋतिक रोशन से दोस्ती हो सकती है।
विज्ञापन
manikarnika
ऋतिक के साथ कंगना के समीकरण दुनिया जानती है परंतु कम लोग जानते हैं कि सोनू और ऋतिक अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'जोधा अकबर' में साथ काम किया था। फिर दोस्ती तब बढ़ी जब सोनू ने इवेंट मैनेजमेंट कंपनी शुरू की और उन्हें जमने मदद करने वालों में ऋतिक सबसे आगे रहे। 2017 में सोनू की कंपनी द्वारा पहली बार दुबई में आयोजित कार्यक्रम में ऋतिक गए। डांस किया। सोनू ऋतिक को बहुत मानते हैं और यह बात कंगना जानती हैं।