{"_id":"5d03a2298ebc3e21be0de8b2","slug":"rishi-kapoor-fan-club-shares-throwback-photo-ranbir-kapoor-riddhima-kapoor-rishi-kapoor-raj-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बचपन में इतने क्यूट दिखते थे रणबीर, पिता ऋषि सहित थ्रोबैक फोटो में दिखा कपूर खानदान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बचपन में इतने क्यूट दिखते थे रणबीर, पिता ऋषि सहित थ्रोबैक फोटो में दिखा कपूर खानदान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 14 Jun 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor, Rishi Kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब भी बॉलीवुड के कपूर खानदार का जिक्र होता है तो सीधे राजकपूर और ऋषि कपूर के परिवार की तस्वीर हमारे जेहन में आती है। ये कपूर फैमिली अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर से ऋषि कपूर अपने बेटे और एक्टर रणबीर कपूर के अलावा बेटी रिद्धिमा कपूर के साथ सुर्खियों में आ गए हैं।
Trending Videos
Raj Kapoor
- फोटो : Twitter
दरअसल, ऋषि कपूर के एक फैन क्लब ने सोशल मीडिया पर उनकी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में राजकपूर सहित रणबीर कपूर,ऋषि कपूर और रिद्धिमा कपूर साथ दिखाई दे रहे हैं। RishiKapoorFanClub नाम के फैन क्लब ने एक्टर की दो तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर किया है। लेकिन गलत जानकारी देने पर ऋषि कपूर ने इस ट्वीट पर अपना रिएक्शन दिया है।
Lil #RIshiSir in the arms of Dad Raj Kapoor ji and Mom Krishna ji looking on. The next lil #RanbirKapoor @rajbansal9 pic.twitter.com/TuLKvNtDcp
— RishiKapoorFanClub (@RishiKapoorFC1) June 13, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor, Rishi Kapoor
- फोटो : Twitter
उन्होंने RishiKapoorFanClub की तस्वीरों को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'ये मैं नहीं बल्कि मेरे पिता की गोद में मेरी बेटी रिद्धिमा है। वहीं दूसरी तस्वीर में उज्जैन के पदमपुरा जी मंदिर में मेरे प्यारे दोस्त राज बंसल, मैं और छोटा रणबीर है। ये आपकी जानकारी के लिए बताया है।' पिता, बेटी और बेटे की तस्वीर को ऋषि कपूर के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
That is not me but my daughter Riddhima in my father’s arms. All were sitting at a “havan” being performed at home. In the next picture it is my dear friend Raj Bansal myself and little Ranbir at Padampuraji Mandir in Jaipur. Just for your information. https://t.co/c0Aaqq9I4R
— Rishi Kapoor (@chintskap) June 13, 2019
Rishi Kapoor Neetu Kapoor
- फोटो : instagram
आपको बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। वह लंबे समय से खतरनाक बीमारी का सामना कर रहे हैं। बीच-बीच में उनका हालचाल लेने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे भी पहुंचते रहते हैं। अब तक शाहरुख खान सहित बॉलीवुड के कई सितारे उनसे मिलने न्यूयॉर्क जा चुके हैं।
विज्ञापन
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor, Ranbir Kapoor
- फोटो : social media
वहीं उनके बेटे रणबीर कपूर की बात करें तो इन दिनों वह एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ काफी नजर आते हैं। जिससे मीडिया में इस तरह की खबरें हैं कि रणबीर और आलिया एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। ये दोनों फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में भी काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर अमिताभ बच्चन भी दिखाई देंगे।

कमेंट
कमेंट X