फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

4 महीने बाद ऋषि कपूर की सेहत से जुड़ी आई बड़ी खबर, जल्द लौट सकते हैं भारत

Sun, 27 Jan 2019 09:58 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 27 Jan 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor health condition may return India in April 2019
rishi kapoor - फोटो : file photo

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर बीते 4 महीनों से न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। ऋषि कपूर को क्या हुआ है इस बात की तो कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं लेकिन इतना जरूर है कि उनकी तबीयत खराब है जिसका इलाज करवाने वह सात समंदर पार गए हैं। वहीं अब ऋषि कपूर की सेहत से जुड़ा नया खुलासा हुआ है। यह खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि ऋषि ने खुद किया।

Rishi Kapoor health condition may return India in April 2019
rishi kapoor - फोटो : file photo

बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए ऋषि कपूर ने यह बात बताई। ऋषि कपूर ने कहा- 'मेरा इलाज चल रहा है। उम्मीद है कि मैं जल्दी ठीक हो जाऊंगा। भगवान की कृपा से मैं जल्दी लौटूंगा। यह एक लंबी और धीमी प्रक्रिया है। इसके लिए सब्र रखना पड़ेगा लेकिन मैं इसमें माहिर नहीं हूं। इस वक्त फिल्मों के बारे में बिल्कुल भी सोच नहीं रहा हूं। बस आराम कर रहा हूं और अपने आपको रिफ्रेश करना चाहता हूं।'

Rishi Kapoor health condition may return India in April 2019
rishi kapoor - फोटो : file photo

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ऋषि कपूर अप्रैल तक भारत वापस लौट सकते हैं। ऋषि कपूर से जुड़ी यह खबर बेशक उनके फैंस के लिए खुशी की है। न्यूयॉर्क में इलाज के दौरान ऋषि कपूर की कई तस्वीरें आई थीं जिसमें वह बीमार नजर आए थे। ऐसे में ऋषि कपूर की वतन वापसी की खबर उनके फैंस के लिए सुकून भरी जरूर है। ऋषि कपूर के साथ उनकी पत्नी और वेटरन एक्ट्रेस नीतू कपूर हैं जो बीते 3 महीने से उनकी ऋषि के साथ न्यूयॉर्क में ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor health condition may return India in April 2019
Rishi Kapoor - फोटो : Instagram

ऋषि कपूर ने परिवार के साथ नए साल का जश्न भी न्यूयॉर्क में मनाया था। रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों में कपूर खानदान के अलावा आलिया भी मस्ती करती हुई दिखाई दीं। एक तस्वीर में रिद्धिमा, नीतू कपूर, भरत साहनी, रणबीर और आलिया हैप्पी न्यू ईयर लिखा फ्रेम पकड़े हुए दिखाई दिए तो वहीं दूसरी तस्वीर में इसी फ्रेम में ऋषि कपूर नजर आए थे।

विज्ञापन
Rishi Kapoor health condition may return India in April 2019
rishi kapoor and neetu kapoor - फोटो : instagram

आपको बता दें, ऋषि कपूर ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी खराब तबीयत की जानकारी दी थी। इसके बाद से कुछ लोग सोशल मीडिया पर दावा करने लगे कि उन्हें कैंसर हुआ है। जो थर्ड स्टेज पर पहुंच गया है। हालांकि इन खबरों को सुनकर ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर गुस्सा हुए और इस खबरों को मात्र अफवाह बताया।  



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed