बॉलीवुड के दिग्गज एक्टरों में से एक ऋषि कपूर 65 साल के हो चुके हैं और वह पाकिस्तान घूमने जाना चाहते हैं। इस बात को लेकर उन्होंने एक ट्वीट भी किया। ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा,'मैं 65 साल का हूं और मरने से पहले पाकिस्तान देखना चाहता हूं।'
मरने से पहले पाक जाना चाहते हैं ऋषि कपूर, PoK पर बताया पाकिस्तान का हक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने आगे लिखा, 'मैं चाहता हूं कि मेरे बच्चे अपनी जड़ को देखें।' बता दें कि पाकिस्तान के पेशावर में कपूर खानदान का एक घर है। इस मकान को दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ने सन् 1918 से 1922 के बीच बनवाया था।
Farooq Abdhulla ji, Salaam! Totally agree with you,sir. J&K is ours, and PoK is theirs. This is the only way we can solve our problem. Accept it, I am 65 years old and I want to see Pakistan before I die. I want my children to see their roots. Bas karva Dijiye. Jai Mata Di !
दीवान बशेश्वरनाथ कपूर, पृथ्वीराज कपूर के पिता थे। पृथ्वीराज कपूर, कपूर खानदान से फिल्म इंडस्ट्री में आने वाले पहले शख्स थे। 1947 में भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद कपूर खानदान भारत में शिफ्ट हो गया।
पढ़ें: कास्टिंग काउच के कारण प्रियंका चोपड़ा को गंवानी पड़ी 10 फिल्में, ऐसे हुआ खुलासा
इससे पहले शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला ने कहा था कि कश्मीर का जो भाग इस्लामाबाद के पास है, वह उनका ही रहना चाहिए और यह बदलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा था कि जम्मू-कश्मीर को अधिक स्वायत्तता की जरूरत है।
फारुख अब्दुल्ला के इस बयान के बाद ऋषि कपूर ने लिखा, 'अब्दुल्ला जी, सलाम! मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूं। जम्मू और कश्मीर हमारा है और पाक अधिकृत कश्मीर उनका है। यहीं एक तरीका है इस समस्या को निपटाने का, इसे स्वीकार करना होगा।'
पढ़ें: इस दिन रिलीज होगी आनंद कुमार की बायोपिक 'सुपर 30', मैथमैटिशियन के रोल में दिखेंगे ऋतिक रोशन