{"_id":"5e29303e8ebc3e4ae16db492","slug":"rishi-kapoor-neetu-kapoor-40th-wedding-anniversary-both-stars-fainted-during-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"40 साल पहले इस वजह से खुद की शादी में बेहोश हो गए थे ऋषि कपूर और नीतू, बीच में रोकनी पड़ी थीं रस्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
40 साल पहले इस वजह से खुद की शादी में बेहोश हो गए थे ऋषि कपूर और नीतू, बीच में रोकनी पड़ी थीं रस्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की जोड़ी को सिनेमाजगत में पॉवरफुल कपल कहा जाता है। इन दोनों की शादी को 40 साल हो चुके हैं। ये दोनों अक्सर किसी न किसी अवॉर्ड फंक्शन या फिर पार्टी में एक साथ स्पॉट होते हैं। इन दोनों सितारों की लव स्टोरी जितनी मशहूर है उतना ही मशहूर इन दोनों की शादी का किस्सा भी है। दोनों ने हाल ही में शादी की सालगिरह मनाई है। ऐसे में आज हम आपको इन दोनों की शादी से जुड़ा एक रोचक किस्सा बताते हैं।
2 of 6
neetu kapoor rishi kapoor wedding
उस समय लाखों लड़कियों के दिल टूट गए थे जब कपूर खानदान की शान ऋषि कपूर ने नीतू सिंह से खुल्लम-खुल्ला प्यार का इजहार कर दिया था। दोनों ने एक-दूसरे को पांच साल तक डेट किया और 1980 में शादी कर ली। नीतू महज 14 साल की थीं जब वो ऋषि को डेट करने लगी थीं। उस समय नीतू इंडस्ट्री में बिल्कुल नई थीं। ऋषि फिल्म के सेट पर नीतू को छेड़ते रहते थे। उनकी ये आदत नीतू को इरिटेट करती थी। इसी बीच दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार। फिल्म 'खेल-खेल में' दोनों के बीच रोमांस शुरू हो गया।
दोनों के प्यार की खबर कपूर खानदान को भी थी। राज कपूर ने ऋषि से साफ कह दिया था कि अगर वो नीतू से प्यार करते हैं तो शादी करें। इसके बाद ऋषि और नीतू ने शादी कर ली। यहां मजेदार बात यह थी कि ऋषि और नीतू दोनों ही अपनी शादी में बेहोश हो गए थे। अपने शादी के इसी किस्से को नीतू कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान साझा किया था।
नीतू कपूर ने कहा था- 'हम दोनों शादी के दौरान बेहोश हो गए थे। दोनों के बेहोश होने की वजह अलग थी। मैं लहंगा संभालते-संभालते बेहोश हो गई थी जबकि ऋषि अपने आसपास बहुत ज्यादा भीड़ देखकर परेशान हो गए थे। इसी वजह से चक्कर खाकर गिर पड़े थे। कुछ देर बाद जब हम दोनों ठीक हुए, तब हमारी शादी पूरी हुई।'
विज्ञापन
5 of 6
Rishi Kapoor Dimple Kapadia Bobby film
- फोटो : film
बहुत कम लोग इस बात को जानते होंगे कि जब राज कपूर ने अपने बेटे ऋषि को लॉन्च करने के लिए 'बॉबी' बनाई तो वो इसके लिए किसी टॉप स्टार को साइन नहीं कर पाए थे। नीतू चाहती थीं कि फिल्म 'बॉबी' में उन्हें लीड रोल में लिया जाए लेकिन बाजी डिंपल कपाड़िया ने मार ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।