बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के चांदनी चौक में डेरा डाल रखा है। यहां वह फिल्म 'राजमा चावल' की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग से वक्त निकालकर वह शनिवार को जामा मस्जिद पहुंचे जहां लोग ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की नमाज अदा करने पहुंचे थे। ऋषि कपूर ने भी यहां प्रार्थना की और लोगों को पर्व की बधाई दी।
जामा मस्जिद से ऋषि कपूर ने दी ईद-ए-मिलाद की बधाई, जवाब मिला- 'प्लीज पाकिस्तान आ जाइये'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Love yu sir ,plz come to Pak .
— Adnan Rajput (@pr1ncejerry) December 2, 2017
आप भी चले नमाज पढ़ने , सही में देश आगे बढ़ रहा है औऱ ओवैसी बोलते है हिन्दू हमे डरा रहे है , आप को देख उसे उल्टा लगा रहा है!
— rohan (@love_tum_143) December 2, 2017
फिल्म 'पार्च्ड' फेम डायरेक्टर लीना यादव इस फिल्म को बना रही हैं। फिल्म में ऋषि कपूर के अलावा अमायरा दस्तूर अनिरुद्ध तंवर भी नजर आएंगे।
It looks good to see you in the Jama Masjid.
— Anurudh Singh🇮🇳 (@Anurudh1985) December 2, 2017
गौरतलब है कि हाल ही में ऋषि कपूर ने ट्वीट किया था कि वह मरने पहले पाकिस्तान जाना चाहते हैं क्योंकि वहां उनका पुश्तैनी घर है। साथ ही उन्होंने कहा था कि पीओके पर पाकिस्तान का हक है। इस बात के लिए उनकी खूब आलोचना हुई थी। फिल्म 'राजमा चावल' से पहले ऋषि कपूर की फिल्म 'मुल्क' रिलीज होगी जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है।
Nice gesture Chintuji. Let peace and harmony prevail in India. Amen. 🙏
पढ़ें: मरने से पहले पाक जाना चाहते हैं ऋषि कपूर, PoK पर बताया पाकिस्तान का हक