फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पद्मावती' विवाद में कूदे अनुराग कश्यप, खोल दिया बॉलीवुड इंडस्ट्री का अंदरुनी सच

Sat, 02 Dec 2017 12:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास Updated Sat, 02 Dec 2017 12:47 PM IST
विज्ञापन
anurag kashyap on padmavati row people scared in industry
Anurag Kashyap
फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर चल रहे विवाद पर अब फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप कूद पड़े। अनुराग कश्यप खुद अपनी फिल्मों के रिलीज को लेकर संघर्ष करते रहे हैं। चाहे वो 'ब्लैक फ्राइडे' हो या 'उड़ता पंजाब', अनुराग कश्यप खुलकर बोलते रहे हैं।
anurag kashyap on padmavati row people scared in industry
ANURAG
अनुराग कश्यप  ने कहा कि इंडस्ट्री में कई लोग संजय लीला भंसाली के समर्थन में नहीं आ रहे हैं क्योंकि वो डरे हुए हैं। बॉलीवुड में फिल्म मेकर्स के बीच डर का माहौल है। उन्होंने कहा कि वह भंसाली के साथ हैं। वहीं निर्माता-निर्देशक आनंद एल राय ने भी भंसाली के सपोर्ट में कहा कि डर का माहौल बनाया जा रहा है, जिससे फिल्म मेकर्स बोलने से बचें। अनुराग कश्यप की आने वाली फिल्म 'मुक्काबाज' है, जिसे आनंद एल राय ने प्रोड्यूस किया है। 

पढ़ें: मुक्केबाज का नया गाना रिलीज, हिलाकर रख देगा ये 'पैंतरा'
anurag kashyap on padmavati row people scared in industry
दोनों फिल्म मेकर्स से जब पूछा गया कि क्या इतने विवादों के बाद भी कोई ऐसी फिल्में बनाना पसंद करेगा। अनुराग कश्यप ने कहा कि 'मुझे जो फिल्में बनानी हैं बनाऊंगा। मैंने अपनी हर फिल्म के लिए लड़ाई लड़ी है, अगर कोई साथ आता है तो ठीक है वरना अकेले ही लड़ाई लड़नी पड़ेगी। 'उड़ता पंजाब' के वक्त भी काफी विवाद हुआ था लेकिन हमारे साथ अच्छी बात थी कि उस समय इंडस्ट्री के लोग एक साथ आगे आए थे लेकिन पद्मावती के वक्त ऐसा नहीं हुआ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
anurag kashyap on padmavati row people scared in industry
anurag kashyap

अनुराग कश्यप से जब पूछा गया कि क्या फिल्म पद्मावती के विवादों में घिरने के बाद भंसाली से बात की तो उन्होंने कहा कि वह इस पर कुछ भी बोलकर संजय लीला भंसाली को और विवादों में नहीं डालना चाहते हालांकि वह उनका समर्थन करते हैं।

विज्ञापन
anurag kashyap on padmavati row people scared in industry

गौरतलब है कि भंसाली पर फिल्म 'पद्मावती' में तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है और उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। पहले फिल्म एक दिसंबर को रिलीज होनी थी लेकिन फिलहाल 'पद्मावती' की रिलीज डेट टाल दी गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed