दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन को कई दिन बीत चुके हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर को लोग अब भी याद कर रहे हैं। न सिर्फ फैंस बल्कि अभिनेता का परिवार भी ऋषि को याद कर रहा है। आए दिन उनसे जुड़ी यादें कोई न कोई साझा करता रहता है। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर और उनके दामाद भरत साहनी अपने ससुर के बेहद करीब थे। निधन के बाद भरत भी बुरी तरह टूट गए हैं।
ऋषि कपूर के दामाद ने साझा की फैमिली फोटो, लिखा ये खूबसूरत संदेश
भरत आए दिन ऋषि कपूर के संग जुड़ी अपनी यादें और तस्वीरें साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने मदर्स डे मौक पर भी एक फैमिली फोटो साझा की जिसमें ऋषि कपूर नजर आ रहे हैं।
भरत साहनी की इस तस्वीर में उनकी सास नीतू कपूर, ससुर ऋषि कपूर पत्नी रिद्धिमा कपूर के साथ उनकी मां भी नजर आ रही हैं। भरत ने इसे साझा करते हुए लिखा- मेरे जीवन की तीन प्रमुख महिलाओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं। आप सभी को पाकर मैं धन्य महसूस करता हूं।
Happy Mother’s Day to the 3 strongest Women in my life! Truly blessed to have you’ll ❤️❤️❤️
A post shared by Bharat Sahni (@brat.man) on
इससे पहले भरत साहनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ससुर ऋषि कपूर और सास नीतू कपूर की कई थ्रोबैक तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों में खुद भरत साहनी और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भी नजर आ रही थे। इन तस्वीरों में सभी ब्लैक ड्रेस में दिखाई दे रहे थे। तस्वीरों को साझा करते हुए भरत साहनी ने कैप्शन में बताया कि ये तस्वीरें साल 2010 की हैं।
Beautiful memories #2010 #newyearseve Just before Samara was born! ❤️
A post shared by Bharat Sahni (@brat.man) on
ऋषि कपूर के निधन पर भरत साहनी ने एक पोस्ट में लिखा था, 'आपने जो मुझे प्यार दिया मैं उसको कभी नहीं भूलूंगा। मैं जब भी आपके साथ होता था तो आप उस थोड़े से समय में भी मुझे बहुत सिखाते थे। आज टूट गया हूं। शब्द नहीं हैं, मैं आपसे प्यार करता हूं और हमेशा याद करूंगा, RIP पापा'।
मिलिंद सोमन ने लगाए सुपरमैन पुशअप्स, देखकर पत्नी अंकिता ने दिया ऐसा रिएक्शन
