{"_id":"5eac10ca8ebc3e906c6ee9f4","slug":"rishi-kapoor-to-vinod-khanna-and-sridevi-chandni-star-cast-are-in-heaven-including-director-yash-chopra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषि कपूर के निधन के साथ ही याद बन गई 'चांदनी', विनोद- श्रीदेवी और यश चोपड़ा भी कह चुके हैं अलविदा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋषि कपूर के निधन के साथ ही याद बन गई 'चांदनी', विनोद- श्रीदेवी और यश चोपड़ा भी कह चुके हैं अलविदा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 01 May 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
चांदनी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया। जिससे बॉलीवुड का पूरा गलियारा गमगीन हो गया। ऋषि कपूर ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं। इन्हीं फिल्मों में से एक थी फिल्म 'चांदनी'। 1989 में आई इस फिल्म को लोगों का बहुत प्यार मिला था। इस फिल्म में अभिनेता ऋषि कपूर मुक्य भूमिका में थे।
2 of 5
rishi kapoor
- फोटो : file photo
यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऋषि कपूर के अलावा विनोद खन्ना और श्रीदेवी भी मुख्य भूमिका में थे। खास बात ये है कि ये ब्लॉकबस्टर फिल्म अब केवल यादों में ही जिंदा रहेगी। ऋषि कपूर के साथ ही इस फिल्म की पूरी टीम ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। फिल्म के डायरेक्टर तो पहले ही दुनिया छोड़ चुके थे। इसके बाद धीरे-धीरे फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने भी दुनिया से विदाई ले ली। इन सभी में केवल ऋषि कपूर ही बचे थे लेकिन अब वो भी दुनिया में नहीं रहे।
3 of 5
चांदनी
- फोटो : Social Media
ऋषि कपूर से पहले अभिनेत्री श्रीदेवी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 25 फरवरी 2018 में श्रीदेवी ने दुबई में अंतिम सांस ली थी। श्रीदेवी को इस फिल्म से इतना स्टारडम मिला कि उनके फैन्स ने इस फिल्म के बाद से उन्हें बॉलीवुड की चांदनी कहकर ही पुकारना शुरू कर दिया। इस फिल्म के गाने भी सुपरहिट हुए थे। फिल्म में श्रीदेवी का डांस नंबर 'मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियां हैं' आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चांदनी
- फोटो : Social Media
ऋषि कपूर और श्रीदेवी से पहले अभिनेता विनोद खन्ना ने दुनिया छेड़ दी थी। उन्होंने इस फिल्म में ललित खन्ना का किरदार निभाया था। विनोद खन्ना के नाम यूं तो बहुत सी फिल्में हैं। लेकिन चांदनी ने उनके करियर को एक नई उड़ान दी थी। 27 अप्रैल 2017 में विनोद खन्ना ने मुंबई में अंतिम सांस ली थी।
विज्ञापन
5 of 5
yash chopra and sridevi
निर्देशक यश चोपड़ा ने सबसे पहले दुनिाय छोड़ी थी। यश चोपड़ा को फिल्म इंडस्ट्री में बदलाव की बयार लाने के लिए जाना जाता है। फिल्म चांदनी यश चोपड़ा के करियर की बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। जो आज भी लोगों की स्मृतियों में शेष है। यश चोपड़ा ने 21 अक्टूबर 2012 को दुनिया को अलविदा कह दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।