एक्टर ऋषि कपूर एक बार फिर से विवाद का शिकार हो गए। 65 साल के हो चुके ऋषि ने पाक आधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान को लेकर एक ट्वीट किया, जिसके बाद वो ट्विटर पर बुरी तरह से ट्रोल हो गए। ऋषि के ट्वीट पर ट्विटर यूजर्स ने उन्हें काफी नसीहत दी।
PoK को लेकर बुरी तरह से ट्रोल हुए ऋषि कपूर, यूजर्स ने कहा- दो पैग लगाओ और सो जाओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला ने कहा था कि कश्मीर का जो भाग इस्लामाबाद के पास है, वह उनका ही रहना चाहिए और यह बदलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा था कि जम्मू-कश्मीर को अधिक स्वायत्तता की जरूरत है, जो लोग आजादी मांगते हैं वो गलत हैं।
पढ़ें: क्या प्रभास की वजह से अनुष्का शेट्टी ने एक बार फिर ठुकराया बॉलीवुड फिल्म का ऑफर ?
फारुख अब्दुल्ला के इस बयान के बाद ऋषि कपूर ने लिखा, 'अब्दुल्ला जी, सलाम! मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूं। जम्मू और कश्मीर हमारा है और पाक अधिकृत कश्मीर उनका है। यहीं एक तरीका है इस समस्या को निपटाने का, इसे स्वीकार करना होगा।'
ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा,'मैं 65 साल का हूं और मरने से पहले पाकिस्तान देखना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि मेरे बच्चे अपनी जड़ को देखें।' इस ट्वीट के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कहा कि आपको और आपके परिवार को किसने रोका है। आपके पास पैसा है जब चाहे पाकिस्तान जा सकते हैं।
पढ़ें: कास्टिंग काउच के कारण प्रियंका चोपड़ा को गंवानी पड़ी 10 फिल्में, ऐसे हुआ खुलासा
वहीं कई यूजर्स ने तो ऋषि को शराब पीकर सो जाने की नसीहत दे दी। बता दें कि पाकिस्तान के पेशावर में कपूर खानदान का एक घर है। इस मकान को दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ने सन् 1918 से 1922 के बीच बनवाया था। 1947 में भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद कपूर खानदान भारत में शिफ्ट हो गया।
Farooq Abdhulla ji, Salaam! Totally agree with you,sir. J&K is ours, and PoK is theirs. This is the only way we can solve our problem. Accept it, I am 65 years old and I want to see Pakistan before I die. I want my children to see their roots. Bas karva Dijiye. Jai Mata Di !