फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस बड़ी वजह से वोट नहीं डाल पाए ऋषि कपूर, अब फैंस से बोले- 'जहां कहीं भी हो जरूर करें'

Mon, 29 Apr 2019 07:10 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 29 Apr 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor urge to fans Please do not forget to vote wherever and whenever you have to
rishi kapoor - फोटो : file photo
इन दिनों पूरे देश में लोकसभा चुनाव की चर्चा है। आज चुनाव का चौथा चरण पूूरा कर लिया गया है। इस दौरान पोलिंग बूथ पर बॉलीवुड सितारों का तांता लगा रहा। लेकिन बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर इस बार वोट डालने से मेहरूम रह गए। गौरतलब है कि वह लंबे समय से न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। जिसके चलते वह वोट नहीं डाल सके।
Rishi Kapoor urge to fans Please do not forget to vote wherever and whenever you have to
Rishi Kapoor - फोटो : instagram
लेकिन ऋषि कपूर ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से वोट डालने की अपील जरूर की थी। न्यूयॉर्क में मौजूद उन्होंने रविवार को ट्विटर पर लिखा,' घर छोड़कर आए यहां कई भारतीयों ने दूतावास पर वोट डालने की व्यवस्था के बारे में पता किया, लेकिन यहां कोई व्यवस्था नहीं है। फिर भी आप जहां और कहीं भी हों कृपया वोट करना ना भूलें। जय हिंद वंदे मातरम।' 
Rishi Kapoor urge to fans Please do not forget to vote wherever and whenever you have to
rishi kapoor and anupam kher - फोटो : file photo
बता दें कि बीते साल ऐसी खबरें सुनने को आईं थीं कि ऋषि कपूर किसी जानलेवा बीमारी का सामना कर रहे हैं। न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर के साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर भी हैं। नीतू सोशल मीडिया के जरिए ऋषि कपूर की तस्वीरें शेयर कर फैंस को उनकी तबीयत के बारे में बताती रहती हैं। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor urge to fans Please do not forget to vote wherever and whenever you have to
rishi kapoor - फोटो : file photo
बीते दिनों नीतू कपूर ने अपनी और ऋषि कपूर को तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। खास बात ये है कि इस तस्वीर में उनके साथ बेटे और एक्टर रणबीर कपूर भी नजर आए थे। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने बेहद खास कैप्शन भी दिया था। उन्होंने लिखा-  ''कठिन परिस्थिति में भी आप शानदार महसूस करते हो अगर पॉजिटिविटी, खुशियां, प्यार और वो विंक हो तो...''
विज्ञापन
Rishi Kapoor urge to fans Please do not forget to vote wherever and whenever you have to
rishi kapoor - फोटो : file photo
बता दें कि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि ऋषि कपूर को कौन सी बीमारी हुई है। अक्टूबर 2018 में सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद ही ये जानकारी दी थी कि वो न्यूयॉर्क इलाज कराने के लिए जा रहे हैं। तब से वह न्यूयॉर्क में ही हैं। हालांकि कई फिल्मी सितारे उनसे समय-समय पर मिलते रहते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed