फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोद में बच्चे लेकर वोट डालने पहुंचे ये 2 स्टार्स, तैमूर का स्टारडम सब पर पड़ा भारी

Mon, 29 Apr 2019 06:50 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 29 Apr 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan Kareena Kapoor Ajay Devgn spotted with children while cast vote in Lok Sabha Election
Kareena, Shahrukh and Ajay - फोटो : twitter

लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। बच्चन परिवार हो या फिर हेमा मालिनी हर कोई अपने परिवार के साथ पोलिंग बूथ पहुंचा। इस बीच सबकी निगाहें 5 स्टार्स पर रहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह स्टार्स अपने साथ अपने बच्चों को लेकर आए थे। इन स्टार्स के बच्चे उम्र में तो अभी छोटे हैं लेकिन इनकी नटखट अदाओं ने सभी को इंप्रेस कर दिया। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन से वह स्टार्स है जो वोट डालने छोटे बच्चों को लेकर पहुंचे।

Shahrukh Khan Kareena Kapoor Ajay Devgn spotted with children while cast vote in Lok Sabha Election
kareena kapoor, taimur - फोटो : amar ujala

इस लिस्ट में सबसे नंबर आता है करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का। करीना और सैफ अली खान के बेटे तैमूर को अब किसी पहचान कि जरूरत नहीं है। तैमूर जन्म के समय से ही लगातार लाइमलाइट में बने रहते हैं। मीडिया को देखकर हाथ हिलाना और अपनी चुलबुली अदाओं से एट्रैक्ट करना तैमूर (Taimur) के लिए कोई नई बात नहीं है। करीना पोलिंग बूथ पर तैमूर को लेकर पहुंची थीं। करीना की गोद में तैमूर थे। जैसे ही करीना तैमूर के साथ नजर आईं तो उन्होंने सभी का दिल जीत लिया।

Shahrukh Khan Kareena Kapoor Ajay Devgn spotted with children while cast vote in Lok Sabha Election
Ajay Devgn, Kajol and Yug - फोटो : twitter

सिर्फ करीना ही नहीं अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) भी अपने बेटे युग को लेकर वोट डालने पहुंचे थे। अजय और काजोल का बेटा अभी छोटा है। युग के सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो को देखकर इतना तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि युग स्वभाव से बहुत चंचल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan Kareena Kapoor Ajay Devgn spotted with children while cast vote in Lok Sabha Election
shahrukh khan with abram - फोटो : twitter

आखिर में बारी आती है शाहरुख खान की। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) पत्नी गौरी (Gauri Khan) के साथ वोट डालने पहुंचे थे। शाहरुख के साथ उनका बेटा अबराम भी नजर आया। शाहरुख ने अबराम (Abram) को गोद में ले रखा था। सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में शाहरुख खान और गौरी अबराम का ध्यान रखते हुए नजर आए।

विज्ञापन
Shahrukh Khan Kareena Kapoor Ajay Devgn spotted with children while cast vote in Lok Sabha Election
Deepika, Anushka and Rahul Bose - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इन स्टार्स के अलावा दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, विवेक ओबेरॉय का पूरा परिवार, राहुल बोस और सचिन तेंदुलकर भी वोट डालने पहुंचे। इन सभी स्टार्स ने वोट डालने के बाद स्याही वाली उंगली कैमरे में भी दिखाई। 



अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed