{"_id":"5cc6e470bdec22076759d861","slug":"miss-world-manushi-chhillar-may-debut-in-bollywood-opposite-ranveer-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, ये दिग्गज एक्टर दे सकता है साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, ये दिग्गज एक्टर दे सकता है साथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Mon, 29 Apr 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Manushi Chhillar
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किसी भी ब्यूटी पेजेंट को जीतने के बाद बॉलीवुड की राह सेलिब्रिटीज के लिए आसान हो जाती है। फिर चाहे सुष्मिता सेन हों या फिर प्रियंका चोपड़ा। सभी ने अपनी खूबसूरती से लोगों को कायल बनाने के बाद फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख किया। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस लिस्ट में एक और सेलिब्रिटी का नाम जुड़ सकता है। यह सेलिब्रिटी कोई और नहीं बल्कि मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) हैं।
2 of 5
Manushi Chhillar and Ranveer
- फोटो : instagram
पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) को लेकर इन दिनों बॉलीवुड में सुगबुगाहट है। कहा जा रहा है कि पूर्व मिस वर्ल्ड जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत कर सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मानुषी का नाम रणवीर सिंह के साथ सुनने में आ रहा है। कहा जा रहा है कि वह फिल्मों में रणवीर के साथ डेब्यू कर सकती हैं।
3 of 5
Manushi Chhillar
- फोटो : file photo
खबरों की मानें तो मानुषी को एक बड़ी फिल्म मिल भी चुकी है। हालांकि इस फिल्म को लेकर रणवीर का नाम सामने नहीं आया है और न ही इस फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक एलान किया गया है। कहा जा रहा है कि मानुषी को इस फिल्म के लिए तैयार किया जा रहा है। खास बात यह है कि रणवीर और मानुषी एक विज्ञापन में एक साथ नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Manushi Chhillar
- फोटो : twitter
कुछ दिन पहले मानुषी की मुंबई शिफ्ट होने की खबरें आई थीं। तभी से उनके बॉलीवुड में एंट्री करने की खबरों ने जोर पकड़ा था। आपको बता दें, साल 2017 में 17 साल बाद भारत के नाम मिस वर्ल्ड का खिताब मानुषी छिल्लर के जरिए नसीब हुआ था। इससे पहले साल 2000 में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने यह खिताब देश के नाम किया था।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra
- फोटो : twitter
वहीं प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो साल 2003 में सनी देओल के साथ 'द हीरो: ऑफ ए स्पाई' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद अंदाज, मुझसे शादी करोगी, फैशन, सात खून माफ, बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। यहां तक कि हॉलीवुड के सीरियल 'क्वांटिको' में भी काम किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।